एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala Murder: लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, पंजाब पुलिस मांग सकती है रिमांड

Lawrenece Bishnoi: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में दिल्ली की स्पेशल सेल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई है. अब पंजाब पुलिस इसकी रिमांड मांग सकती है.

Lawrence Bishnoi: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस (Sidhu Moosewala Murder Case) में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) की टीम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) लेकर पहुंच गई है. स्पेशल सेल की टीम लॉरेंस बिश्नोई को रोहिणी (Rohini) स्थित सेल के ऑफिस (Special Cell Office) से लेकर कोर्ट पहुंची है. लॉरेंस बिश्नोई की रिमांड (Remand) आज खत्म हो रही है जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है. कोर्ट से अब पंजाब पुलिस (Punjab Police) गैंगस्टर लॉरेंस की रिमांड मांग सकती है.

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल बताए जा रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 5 दिन की रिमांड पर लिया था जिसके बाद उसकी आज ये रिमांड खत्म हो रही है. स्पेशल सेल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से अपने रोहिणी वाले ऑफिस ले गई थी. इससे पहले लॉरेंस ने दिल्ली हाईकोर्ट में तिहाड़ जेल से बाहर न भेजने को लेकर याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था.

5 दिन की रिमांड में बिश्नोई ने क्या कबूला?

दिल्ली स्पेशल सेल के सूत्रों की अगर मानें तो लॉरेंस बिश्नोई ने कबूल कर लिया है कि उसके गुर्गों ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है. यहां तक कि सभी शूटर्स की पहचान की जा चुकी है. बिश्नोई से पूछताछ के आधार पर टीम नेपाल पहुंची जहां छानबीन कर रही है. हालांकि बिश्नोई ने इस बात से इनकार किया है कि हत्याकांड के पीछे उसका हाथ है लेकिन शूटर्स उसके गैंग के ही हैं.

8 महीने पहले नेपाल से मंगवाए हथियार

लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बताया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए 8 महीने पहले ही नेपाल से हथियार मंगवा लिए गए थे. खुफिया विभाग को भी कुछ महीनों पहले हथियार मंगवाने के इनपुट मिले थे. ये सभी आधुनिक हथियार थे. साथ ही उसने ये भी बताया कि वो तिहाड़ जेल में जैमर लगे होने की वजह से मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर ता है तो वहीं स्पेशल सेल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसने कई महीनों से मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया है.

पूछताछ में कभी सहयोग करता, कभी नहीं

स्पेशल सेल (Special Cell) के पुलिस अधिकारियों की अगर मानें तो लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) कभी पूछताछ (Investigation) में सहयोग करता और कभी नहीं करता. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ने शुक्रवार को पूछताछ में सहयोग किया. उससे जो पूछा जा रहा है वो सभी बातें बता रहा था. पुलिस (Police) ने उससे रोहित मोई (Rohit Moi) को सामने बैठाकर पूछताछ की.

ये भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा कबूलनामा, नेपाल पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में भी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget