एक्सप्लोरर

Court News: 'पॉक्सो एक्ट का मकसद कम उम्र के वयस्कों के बीच सहमति से बने रोमांटिक संबंधों को अपराध बनाना नहीं'- दिल्ली HC

POSSCO Act: दिल्ली हाईकोर्ट ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किशोर को जमानत देते हुए यह टिप्पणी की है. गिरफ्तार किशोर पर आरोप था कि उसने 17 साल की एक किशोरी से शादी कर उसके साथ जबरन संबंध बनाए थे.

Delhi High Court On POSCO Act: दिल्ली हाईकोर्ट ने 'पॉक्सो एक्ट' को लेकर एक अहम टिप्पणी की है. दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पॉक्सो एक्ट (POSCO Act) का मकसद बच्चों को यौन शोषण (Sexual Exploitation) से बचाना है, न कि युवा वयस्कों के बीच सहमति से बने संबंधों को अपराध बनाना. हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि हर मामले से जुड़े तथ्यों और हालात के आधार को ध्यान में रखना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि कई मामलों में पीड़ित पर समझौता करने के लिए दबाव भी बनाया जा सकता है. 

कोर्ट ने आरोपी युवक को दी जमानत

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किशोर को जमानत देते हुए यह टिप्पणी की है. गिरफ्तार किशोर पर आरोप था कि उसने 17 साल की एक किशोरी से शादी कर उसके साथ जबरन संबंध बनाए थे. कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार किशोर को जमानत देते हुए कहा कि इस मामले में लड़की को लड़के के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर नहीं किया गया था. कोर्ट ने लड़की के बयान का हवाला देते हुए कहा कि दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते थे और दोनों ने सहमति से यौन संबंध बनाए थे.

अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि पॉक्सो एक्ट का मकसद 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण से बचाना था. इसका मकसद कम उम्र के व्यस्कों के बीच आपसी सहमति से रोमांटिक संबंधों को अपराध बनाना कभी भी नहीं था. दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में आगे कहा, हालांकि, हर मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों के आधापर पर गौर करना चाहिए. कई ऐसे भी मामले हो सकते हैं, जिनमें यौन शोषण का पीड़ित व्यक्ति किसी दबाव के कारण समझौता करने के लिए मजूबर हो सकता है. 

क्या है पूरा मामला?

घरवालों ने 17 साल की आयु में 30 जून 2021 को लड़की की शादी करवा दी थी. लड़की अपनी शादी से खुश नहीं थी और वो अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी. इसलिए लड़की घर से भाग गई और आरोपी युवक के साथ उसने शादी रचा ली. लड़की और आरोपी युवक ने 28 अक्टूबर 2021 को शादी कर ली. 

इसके बाद लड़की के घरवालों ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया. अदालत ने आरोपी को 10000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की गारंटी पर जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ेंः-

Amazon Lay Off: ट्विटर, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अमेज़न से होगी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी, ये है बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget