एक्सप्लोरर

Amazon Layoffs 2022: ट्विटर, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अमेज़न से होगी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी, ये है बड़ी वजह

अब Amazon भी अपने वर्किंग स्टाफ में 10 हज़ार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. इसी हफ्ते कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है.

Amazon Layoffs 2022: दुनिया की बड़ी दिग्गज रिटेल कंपनी अमेज़न (Amazon) अपने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है. इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) फिर फेसबुक की मेटा (Meta) और बाद में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपना स्टाफ कम किया है. इसके बाद अब अमेज़न (Amazon) भी अपने वर्किंग स्टाफ में छंटनी करने का फैसला लेने जा रही है. इसी हफ्ते कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है. 

ये है बड़ा कारण 

सूत्रों के अनुसार अमेज़न कंपनी (Amazon.com Inc) की बिक्री घटती जा रही है, जिसके कारण कंपनी पर लागत कम करने का दबाव बढ़ रहा है. बता दें कि सिर्फ अमेज़न ही नहीं, दूसरी कंपनियों में भी यही हालत है. इसके पीछे वैश्विक मंदी की आशंका है, जिसे देखते हुए बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने खर्चे घटाने में लग गई हैं.

1 फीसदी कर्मचारी होंगे बाहर 

अमेज़न के पास 31 दिसंबर, 2021 तक लगभग 1,608,000 पूर्णकालिक और अंशकालिक कर्मचारी है. अमेज़न ने 1 महीने की लंबी समीक्षा के बाद ऐसा करने का फैसला लिया है. अगर अमेज़न 10,000 कर्मचारियों को निकालता है, तो यह अमेज़न के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी. अमेज़न दुनियाभर में 1.6 मिलियन से अधिक लोगों को रोजगार देता है. जिसमें कंपनी सिर्फ 1 प्रतिशत कर्मचारी को निकालने जा रहा है.

हालात सामान्य नहीं

मालूम हो कि अमेरिका, यूरोप जैसे कई बड़े देशों की अर्थव्यवस्थाओं में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है.जिसका सीधा असर बाजार की मांग और बड़ी कंपनियों की नौकरियों पर दिखने को मिल रहा है. एक तरह से कंपनियां अपना खर्चा घटाने में जुटी हैं. कंपनी लागत को काबू करने के लिए अपने कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा रही है.

कंपनी ने क्या कहा 

अमेज़न लागत को कम करने के लिए अपने ऑपरेशन में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ाने में लगी है. इस समय अमेज़न की ओर से डिलीवर किए जाने वाले लगभग 3 चौथाई पैकेट किसी न किसी रोबोटिक सिस्टम से होकर गुजरे हैं. इस बारे में अमेज़न रोबोटिक्स के चीफ टाई ब्राडी का कहना है कि अगले 5 साल में पैकेजिंग में 100 फीसदी रोबोटिक सिस्टम हो सकता है. ये रोबोट कितनी जल्दी इंसानी कर्मचारियों की जगह ले लेंगे, अभी यह नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि, काम जरूर बदलेगा, लेकिन इंसान की जरूरत तो हमेशा ही रहेगी.

ये भी पढ़ें- Edible Oil Import Duty: भारत में बढ़ी खाने के तेलों की डिमांड, आयात बिल का खर्च ₹1.57 लाख करोड़ पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget