एक्सप्लोरर

PNB घोटाला : SFIO करेगा 110 कंपनियों, 10 LLP की जांच

ये कंपनियां और सीमित जवाबदेही भागीदारी कंपनियां हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसके कारोबारी सहयोगी मेहुल चोकसी से संबंधित हैं.

नई दिल्ली: पीएनबी घोटाला मामले में सख्त कदम उठाते हुए सरकार ने गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को करीब 110 कंपनियों और 10 सीमित जवाबदेही भागीदारी कंपनियों की जांच करने के आदेश दिए.

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ये कंपनियां और सीमित जवाबदेही भागीदारी कंपनियां हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसके कारोबारी सहयोगी मेहुल चोकसी से संबंधित हैं.

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ 11,400 करोड़ रूपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच चल रही है.

दोनों ही कारोबारी बैंकिंग उद्योग के सबसे बड़े घोटालों में से एक, इस घोटाले में मुख्य आरोपी हैं और कई जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक कारपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एसएफआईओ को मोदी और चोकसी से जुड़ी, कुछ सूचिबद्ध कंपनियों सहित करीब 110 कंपनियों और 10 एलएलपी की जांच के आदेश दिए हैं.

एसएफआईओ कारपोरेट मामलों के मंत्रालय के अधीन आता है. वह मुख्य रूप से सफेदपोश अपराधों की जांच करता है और उसके पास गिरफ्तारी के अधिकार भी हैं.

इस बीच अरबपति हीरा ​कारोबारी नीरव मोदी व उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने आज 22 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए हैं. वहीं आयकर ने सात संपत्तियों को कुर्क किया है तो सीबीआई ने उसकी कंपनी के चार वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की.

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के वी चौधरी ने 11,400 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में पीएनबी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. प्रवर्तन निदेशालय के मुखिया कर्नल सिंह भी पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मनी लांड्रिंग निरोधक जांच के सिलसिले में मुंबई गए है जो कि इसी एजेंसी की विशेष टीम कर रही है.

इस मामले में अब जब्त किए गए रत्न और आभूषणों का कुल मूल्य 5,671 करोड़ रुपये है.

मामले की अनेक एजेंसियों द्वारा जांच के बीच आयकर विभाग ने आज मुंबई में गी​तांजलि समूह व इसके प्रवर्तक मेहुल चोकसी की सात संपत्तिया जब्त की.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में करीब 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और आभूषण कंपनी के खिलाफ शिकायतों के बाद जांच शुरू की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget