एक्सप्लोरर

PNB Scam: मेहुल चोकसी को डोमिनिका में जेल भेजने का आदेश, अस्पताल में चलता रहेगा इलाज

डोमिनिका की अदालत में हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की पुलिस हिरासत को जेल हिरासत में बदल दिया गया है. उन्होंने हाई ब्लड प्रेशर और मेंटल डिप्रेशन का सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया था जिसके कारण उन्हें अभी अस्पताल में ही रखा जाएगा, जहां उनका इलाज चलेगा.

नई दिल्लीः डोमिनिका की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने कारोबारी मेहुल चोकसी को गुरुवार को पुलिस हिरासत से जेल भेजने का आदेश दिया, लेकिन फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चलता रहेगा क्योंकि उसकी तबीयत बिगड़ी हुई है. भारत में चोकसी के वकील ने यह जानकारी दी.

मेहुल चोकसी को जेल भेजने के आदेश

इससे पहले हीरा कारोबारी चोकसी पुलिस हिरासत में था. वकील विजय अग्रवाल ने कहा, 'पुलिस हिरासत को जेल हिरासत में बदल दिया गया है, लेकिन वह अस्पताल में ही रहेंगे क्योंकि उनकी चिकित्सीय स्थिति बिगड़ी हुई है.' चोकसी की कानूनी टीम ने डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल के डॉक्टरों से प्राप्त 'मानसिक तनाव' और हाई ब्लड प्रेशर का हेल्थ सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया था. चोकसी का इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

डोमिनिका हाई कोर्ट में विदेश मंत्रालय ने की अपील

चोकसी सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से लगभग 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में भारत में वांछित है. अधिकारियों ने यहां बताया कि सीबीआई और विदेश मंत्रालय ने डोमिनिका हाई कोर्ट में दो हलफनामे दाखिल कर चोकसी को एंटीगुआ और बारबुडा वापस लाने की मांग करने वाले बंदी प्रत्यक्षीकरण मामले में पक्ष बनाए जाने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी चोकसी की आपराधिक जवाबदेही, भगोड़ा मामले की स्थिति, उसके खिलाफ लंबित वारंट, रेड नोटिस और आरोपपत्र दायर करने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि विदेश मंत्रालय यह तर्क देगा कि चोकसी अब भी भारतीय नागरिक है. उन्होंने कहा कि अगर हाई कोर्ट में दाखिल हलफनामों को स्वीकार किया जाता है, तो प्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे के डोमिनिका में भारतीय पक्ष की पैरवी करने का मार्ग प्रशस्त होगा.

इसे भी पढ़ेंः
अमित शाह से मिले जगदीप धनखड़, सीएम ममता बोलीं- राज्यपाल को हटाने के लिए PM मोदी को 3 बार पत्र लिख चुकी हूं

 

चीन से तनातनी के बीच बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रहा भारत, रक्षा मंत्री ने अरूणाचल को असम से जोड़ने वाली सड़क का किया उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget