एक्सप्लोरर

मोदी का नेपाल दौरा: तीन धातु के तीन तोहफों से होगा पीएम का अभिनंदन

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए नेपाल के जनकपुर में अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं. शहर की खास साज-सज्जा के साथ ही उस रंगभूमि मैदान में विशेष तैयारियां की गई हैं जहां पीएम मोदी का नागरिक अभिनन्दन होना है. इस कार्यक्रम में मिथिलावासी पीएम मोदी का सत्कार और सम्मान करेंगे.

जनकपुर: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए जनकपुर में अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं. शहर की खास साज-सज्जा के साथ ही उस रंगभूमि मैदान में विशेष तैयारियां की गई हैं जहां पीएम मोदी का नागरिक अभिनन्दन होना है. इस कार्यक्रम में मिथिलावासी पीएम मोदी का सत्कार और सम्मान करेंगे. वहीं भारतीय प्रधानमंत्री पहली बार जनकपुर की धरती से लोगों को संबोधित करेंगे.

जनकपुर के मेयर लालकिशोर साह पीएम मोदी के अभिनंदन का दायित्व निभाएंगे. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में साह ने बताया कि अभिनन्दन के प्रतीक के तौर पर उन्हें ताम्रपत्र पर एक प्रशस्ति लेख भेंट किया जाएगा.

नेपाली भाषा में लिखे इस प्रशस्ति-पत्र में भारत-नेपाल के रिश्तों, भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रशंसा की गई है. साथ ही पीएम मोदी के प्रयासों को राजा जनक के समान श्रम मूलक शासन व्यवथा करने वाला बताते हुए तारीफ़ में कसीदे पढ़े जाने हैं.

नेपाल में मोदी को चार भाषाओं में प्रशस्ति पत्र भले ही दिया जा रहा हो लेकिन मंच पर जनकपुर के मेयर मैथिली भाषा में अभिनन्दन करेंगे. इसके अलावा हिंदी और अंग्रेज़ी में अभिनन्दन पत्र का अनुवाद भी सौंपा जाएगा.

पीएम मोदी की तारीफ ही नहीं बल्कि तोहफे भी

पीएम मोदी को उनकी जनकपुर यात्रा के लिए कुछ खास तोहफे भी दिए जाने हैं. साहू बताते हैं कि पीएम मोदी को जनकपुर यात्रा की यादगार के तौर पर जानकी मंदिर का एक स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा. नेपाल के ख्यात प्राप्त हस्तशिप शैली में तांबे की प्लेट पर जानकी धाम मंदिर का मॉडल उकेरा गया है जिसपर सोने की प्लेटिंग की गई है.

प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह पर लकड़ी की नक्काशी के साथ कलात्मक फ्रेमिंग भी की गई है. प्रधानमंत्री मोदी के अभिनंदन समारोह के इंतजाम से जुड़े कौशल किशोर यादव के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति चिह्न के तौर पर एक चाबी भी भेंट की जाएगी. यादव कहते हैं कि चाबी विश्वास का प्रतीक है जो प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मधेस की जनता के प्रेम और भरोसे को दिखाएगी.

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर जनकपुर पहुंचेंगे. जनकी मंदिर में पूजा और रामायण सर्किट पर नेपाली प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त घोषणा के बाद वो सीधे रंगभूमि मैदान जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के अभिनन्दन समारोह में भाग लेने और उन्हें सुनने के लिए हज़ारों की संख्या में लोगों के जमा होने को लेकर तैयारियां की गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget