एक्सप्लोरर

PM Modi UP Visit: आज उत्तर प्रदेश दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें क्या है उनका पूरा कार्यक्रम

PM Modi UP Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) पाथरी माता मंदिर भी जाएंगे.

PM Narendra Modi’s Uttar Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर होंगे. वह यहां यूपी इंवेस्टर्स समिट(UP Investors Summit) की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शिरकत करेंगे. यह सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्ववीट के जरिए दी है. उधर पीएम के दौरे को देखते हुए यूपी राजधानी लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बुधवार को लखनऊ में होने जा रही तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC-3) की तैयारी की समीक्षा के लिए बैठक ली.

ऐसा रहेगा पीएम का यूपी का शेड्यूल

प्रधानमंत्री कार्यालय(PMO) से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तीन जून को पीएम  मोदी (PM Modi) के यूपी के दौरे का शेड्यूल कुछ ऐसा रहेगा. 

1-सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (Indira Gandhi Pratishthan) लखनऊ पहुंचेंगे. 

2-दोपहर 1.45 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पीएम मोदी (PM Modi ) कानपुर देहात के परौंख (Paraunkh) गांव जाएंगे. यहां से वह उनके साथ पाथरी माता (Pathri Mata Mandir) के मंदिर भी जाएंगे.

3-दोपहर 2 बजे वह डॉ. भीवराव अम्बेडकर भवन (Dr B R Ambedkar Bhawan) जाएंगे. 

4-दोपहर 2.15 बजे वह मिलन केंद्र (Milan Kendra)पहुंचेंगे. मिलन केंद्र राष्ट्रपति कोविंद का पैतृक घर है. राष्ट्रपति ने इसे जनकार्यों के लिए दान कर दिया है जो अब सामुदायिक केंद्र मिलन केंद्र के नाम से जाना जाता है. 

5- दोपहर 3 बजे वह यूपी इंवेस्टर्स समिट(UP Investors Summit) की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे.

क्या है जीबीसी-3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जिस तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC-3) में शामिल होंगे, उसमें 80,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रदेश में लाने का लक्ष्य रखा गया है. इस आयोजन के मुख्य अतिथि के तौर पर पीएम मोदी वहां जा रहे हैं. इस सेरेमनी का लाइव टेलीकास्ट यूपी के सभी जिलों में एलईडी स्क्रीन के जरिए दिखाया जाएगा.

इसके लिए यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं.अदाणी समूह के गौतम अदाणी, आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, जिंदल समूह के सज्जन जिंदल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी सहित प्रमुख उद्योगपति इस समारोह में हिस्सा लेंगे.

 

प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि इस शिलान्यास समारोह में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा. जो एक रिकार्ड है. इसमें एमएसएमई क्षेत्र में 805 परियोजनाएं लगाई जाएंगी. जिसके बाद 275 परियोजनाएं कृषि क्षेत्र और सहायक उद्योगों और 65 परियोजना फार्मा और चिकित्सा आपूर्ति की होंगी.

इसकी अन्य परियोजनाओं में शिक्षा से जुड़ी 1,183 करोड़ रुपये मूल्य की छह परियोजना, डेयरी से जुड़ी 489 करोड़ रुपये की सात परियोजना, पशुपालन से जुड़ी 224 करोड़ रुपये की छह परियोजना शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Sonia Gandhi Covid Positive: सोनिया गांधी हुईं कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने जल्द ठीक होने की कामना की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?
Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget