एक्सप्लोरर

PM Modi Road Show: गुजरात दौरे के दूसरे दिन PM मोदी का गांधीनगर में रोड शो, राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी भवन का किया उद्घाटन

PM मोदी का गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में स्वागत किया गया. समारोह में उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे.

PM Modi Gandhinagar Road Show: विधानसभा चुनाव में देश के चार राज्यों में शानदार जीत के बाद गृह राज्य गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे दिन शनिवार की सुबह गांधी नगर में रोड शो किया. इस दौरान रक्षा विश्व विद्यालय के रास्ते में उन्होंने हजारों लोगों का अभिवादन किया. पूरे रोड शो में मोदी-मोदी के नारे लगते रहे. रोड शो के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रीय रक्षा विश्व विद्यालय भवन का उद्घाटन किया. अब पीएम मोदी लोगों को भी संबोधित करेंगे.  

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक आने के मद्देनजर शुक्रवार को पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं की एक बैठक को संबोधित किया और उनसे लोगों से करीबी संपर्क बनाए रखने को कहा. उन्होंने बैठक के बाद ट्वीट किया, “गुजरात के प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के साथी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. हमारा पार्टी संगठन लोगों की और अधिक प्रभावी ढंग से सेवा कैसे कर सकता है और राष्ट्रीय विकास में योगदान दे सकता है, इसपर चर्चा की.'

 

भाजपा प्रवक्ता यमल व्यास ने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई इस बैठक में 430 से अधिक नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. व्यास ने प्रधानमंत्री के भाषण के ब्योरे का खुलासा किए बिना कहा, ' पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. उन्होंने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया.'

समाजार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ने राज्य के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोगों से करीबी संपर्क बनाए रखने को कहा. सूत्रों के अनुसार मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पिछले दस वर्षों में सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराएं. सूत्रों ने कहा कि मोदी ने राज्य के नेताओं से जमीन पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने को भी कहा.

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री का फोकस समाज के हर क्षेत्र के लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर था. प्रधानमंत्री का वक्तव्य 35 मिनट से अधिक समय तक चला. इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उनके पूर्ववर्ती विजय रूपानी और पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे. गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें: ‘खाली पदों पर भर्ती, गन्ना किसानों को 14 दिनों में भुगतान’, योगी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट में हो सकते हैं ये बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget