एक्सप्लोरर

Yoga Day 2023: यूएन में दिखेगा पीएम मोदी का 'पावर'! अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का करेंगे नेतृत्व, भेजेंगे दुनिया को संदेश

PM Modi US Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के पहले दिन संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे.

PM Modi in US: अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (21 जून) को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वैश्विक समुदाय के साथ योग करते नजर आएंगे. संयुक्त राष्ट्र की ओर से आयोजित इस योग कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा यूएन जनरल असेंबली के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी, अमेरिका के सियासी नेता और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोग शामिल होंगे.

संयुक्त राष्ट्र की ओर से 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था. इसके नौ साल बाद अब पीएम मोदी न्यूयॉर्क में स्थित यूएन कॉम्प्लेक्स के नॉर्थ लॉन्स में योग करेंगे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि 2014 में 177 देशों ने यूएन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी. उस आईडिया को देने वाला लेखक यूएन में लौटा है और एक बड़ा संदेश भेजा जाएगा.

भारत की ओर से तैयारियों में नहीं है कोई कमी
यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर अपने समकक्षों के साथ मुलाकात कर रही हैं. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस योग दिवस के इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे. इस दौरान गुटेरेस को पेरिस में न्यू ग्लोबस फाइनेंसिंग पैक्ट पर आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में शिरकत करनी है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत की ओर से यूएन कॉम्प्लेक्स के सभी खुले हिस्सों को बुक किया गया है. इसके साथ ही हडसन नदी के रिवरसाइड एरिया को भी बुक किया गया है. इतना ही नहीं रूजवेल्ट सिटी और लॉन्ग आईलैंड सिटी के कुछ हिस्सों को भी बुक किया गया है. जिससे इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले दो हजार से ज्यादा लोगों के लिए जगह बनाई जा सके. इस कार्यक्रम को टाइम्स स्क्वायर पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.

पीएम मोदी के भाषण की भी है उम्मीद
संयुक्त राष्ट्र की ओर से इस कार्यक्रम में एक छोटा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होगा. इस योग कार्यक्रम का नेतृत्व करने से पहले पीएम मोदी और कोरोसी के भाषण की भी उम्मीद है. एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स ने कहा, ''ये कार्यक्रम समावेशी और अंतरराष्ट्रीय होगा. इसके जरिये ये दिखाने का प्रयास किया जाएगा कि भारत दुनिया को क्या दे सकता है. ये कार्यक्रम उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक एक दूसरे से संघर्ष करने वाली पार्टियों को एकसाथ लाएगा और एकता का संदेश भेजेगा.''

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूएन एक विशेष योग प्रदर्शनी भी लगाएगा, जो ईशा योग के परिसर में होगी. योग कार्यक्रम के बाद 21 जून को ही पीएम मोदी के न्यूयॉर्क से वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना होने की संभावना है. इसके बाद 22 जून को अमेरिका दौरे में पीएम मोदी की मुलाकात राष्ट्रपति जो बाइडेन से होगी. इस दौरान व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का स्वागत होगा, द्विपक्षीय वार्ताएं होंगी और स्टेट डिनर का आयोजन होगा.

ये भी पढ़ें:

मोदी सरकार को लेकर जैक डोर्सी के आरोपों पर एलन मस्क ने दिया जवाब, कहा- 'ज्यादा विकल्प नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
UGC NET 2026: 3 सब्जेक्ट का होगा री-एग्जाम? जांच के बाद NTA की तैयारी
UGC NET 2026: 3 सब्जेक्ट का होगा री-एग्जाम? जांच के बाद NTA की तैयारी
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget