एक्सप्लोरर

PM Modi Speech: रीगन सेंटर में भारतवंशियों को देखकर पीएम मोदी बोले- ये मिनी इंडिया... H1-B वीजा पर दिया बड़ा अपडेट

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीगन सेंटर में भारतवंशियों को संबोधित किया. हालांकि, व्यस्त कार्यक्रम के चलते यहां संख्या को सीमित रखा गया था, जिससे काफी लोग निराश भी हुए.

PM Modi At Reagam Center: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान वो पल भी आया जिसका वहां बसे लाखों भारतवंशी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार (23 जून) को वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, आप लोगों ने इस हॉल को भारत का फुल मैप बना दिया है. ऐसा लग रहा है जैसे मिनी इंडिया उमड़ आया है. अमेरिका में भारत की इतनी सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.

इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का भी धन्यवाद दिया और कहा भारत-अमेरिका पार्टनरशिप को एक नई ऊंचाई तक ले जाने में उनका अहम योगदान रहा है. बाइडेन एक सुलझे हुए और अनुभवी राजनेता हैं. इन तीन दिनों की यात्रा में भारत और अमेरिका के परस्पर संबंध की गौरवशाली यात्रा का आरंभ हुआ है.

पीएम मोदी की इन घोषणाओं पर जमकर बजी तालियां

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि भारत इस साल सिएटर में एक नया कॉन्सुलेट खोलने जा रहा है. इसके अलावा अमेरिका के दो और शहरों में भी भारतीय कॉन्सुलेट खोले जाएंगे. वहीं, अहमदाबाद और बेंगलुरु में अमेरिका के नए कॉन्सुलेट खुलने जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने एच1-बी वीजा पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा, अब ये फैसला हुआ है कि एच1-बी वीजा को रिन्यू कराने के लिए भारतीयों को अमेरिका से बाहर नहीं जाना होगा. अमेरिका में रहते हुए ही अब ये वीजा रिन्यू हो जाएगा. पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद हॉल में देर तक तालियां बजीं और मोदी-मोदी के नारे लगे.

अमेरिकी निवेश से आएगी नौकरियां

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान बताया कि भारत में फाइटर जेट इंजन बनाने का फैसला हुआ है. बोइंग भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा. इसके साथ ही नासा के साथ अंतरिक्ष में भारत के एस्ट्रोनॉट को भेजने की बात भी आगे बढ़ी है. अमेरिका के निवेश से भारत में रोजगार और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा.

भारतवंशियों का दिल छूने की कोशिश

पीएम मोदी ने भारतवंशियों से कनेक्ट बनाते हुए कहा, आप यहां अपने कामों में व्यस्त रहते हैं. मैं जानता हूं, आपका दिल भारत में भी लगा रहता है. आप गर्व करते हैं जब नाटु-नाटु की धुन पर पूरी दुनिया थिरकने लगती है.

भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास का कारण देश के आत्मविश्वास को बताया और कहा, ये वो भारत है जिसे अपना रास्ता पता है, दिशा पता है, जिसे अपने निर्णयों पर कोई शक नहीं है. भारत आज अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश कर रहा है. आज भारत में कोई भी व्यक्ति कहीं से भी बैंकिंग कर सकता है. ये भारत में अधिक से अधिक निवेश का सही अवसर है.

यह भी पढ़ें

PM Modi US Visit: पीएम मोदी के लिए कमला हैरिस ने किया लंच का आयोजन, बोले-...ये मधुर धुन हमारे लोगों के बीच संबंधों से बनी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget