एक्सप्लोरर

अप्रवासी भारतीयों को लेकर 16-17 फरवरी को अमेरिका से दूसरी फ्लाइट आएगी भारत

US deport Indians: अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीयों की दूसरी खेफ को 16 या 17 फरवरी को फिर से भारत भेजा जाएगा. पीएम मोदी-ट्रंप की बैठक में इमिग्रेशन और शुल्क जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

US Deport illegal Immigrants: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण वार्ता करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंच चुके हैं. इन सब के बीच अमेरिका में रह रहे अवैध अप्रवासी भारतीयों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि अवैध भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट 16 या 17 फरवरी को भारत आएगी.

पहली खेप में 104 भारतीयों को भेजा गया

अमेरिकी की सत्ता में फिर से आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई बड़े फैसले लिए हैं. जिसके तहत 5 फरवरी 2025 की दोपहर को अमेरिकी सैन्य विमान C-17 के जरिए 104 भारतीय अप्रवासियों को वापस भारत भेजा गया था.  ये वे लोग थे, जो लाखों रुपये खर्च करके डंकी रूट या अन्य अवैध तरीकों से अमेरिका में घुसे और पिछले कई सालों से वहां रह रहे थे. 

ट्रंप-मोदी की बैठक पर रहेगी नजर

पहली खेप में जिन लोगों को अमेरिका से भारत लाया गया उनमें से 30 पंजाब के, 33-33 हरियाणा और गुजरात के, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के और दो चंडीगढ़ से थे. ट्रंप की शुल्क नीति से दुनिया भर में मची हलचल के बीच पीएम मोदी की इस यात्रा की संभवत: यह प्राथमिकता होगी कि अमेरिका की ओर से भारत के खिलाफ की जा सकने वाली व्यापार संबंधी किसी भी कार्रवाई को रोका जा सके.

इस बैठक में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, प्रौद्योगिकी और इमिग्रेशन जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर व्यापक रूप से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगा था कि उसने 104 भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर एक सैन्य विमान से भारत भेजा. पिछले सप्ताह, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में कहा था कि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के संपर्क में है कि निर्वासित किए जाने वाले भारतीयों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं हो.

ये भी पढ़ें : India Energy Week 2025: हरित भविष्य की दिशा में बड़ी पहल, एक्शन मोड में सरकार का ग्रीन हाइड्रोजन मिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget