एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का आज से दो दिवसीय केरल दौरा, ईसाई पादरियों से करेंगे मुलाकात

PM Modi Kerala Visits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय केरल दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ईसाई समुदाय के वरिष्ठ पादरियों के साथ बैठक करेंगे.

PM Narendra Modi Kerala Visits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार (24 अप्रैल) को केरल पहुंचेंगे जिस दौरान वो यहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के अलावा ईसाई समुदाय के वरिष्ठ पादरियों के साथ बैठक करेंगे. साथ ही एक युवा कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रधानमंत्री के दौरे को केरल में युवाओं और अल्पसंख्यकों को अपने पाले में लाने के उद्देश्य से अपने सम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उपयोग करना चाहती है. बंदरगाह शहर कोच्चि में सोमवार को एक रोड शो के बाद प्रधानमंत्री वहां एक युवा कार्यक्रम-युवम 2023 में शामिल होंगे जिसके बारे में बीजेपी को उम्मीद है कि ये कार्यक्रम केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा.

ईसाई नेताओं के साथ होगी पीएम की बैठक

हालांकि, सबसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटना कोच्चि में शाम को ईसाई नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की बैठक होगी. ये बैठक बीजेपी के सम्पर्क अभियान ‘स्नेह यात्रा’ के मद्देनजर होगी जिसके तहत केरल में बीजेपी के नेताओं ने ईसाई और मुस्लिम नेताओं और इन अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के घरों का क्रमश: ईस्टर और ईद जैसे त्योहारों के अवसर पर दौरा किया.

बीजेपी के मुताबिक, सम्पर्क अभियान को अनुकूल प्रतिक्रिया मिली है क्योंकि हाल ही में ईसाई समुदाय के कई सदस्य पार्टी में शामिल हुए हैं और प्रधानमंत्री के दौरे से पहले भी कथित रूप से पार्टी में शामिल होने के लिए आगे आए हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा है कि प्रधानमंत्री के आने के बाद इनकी संख्या बढ़ेगी.

केंद्र ने रबर खरीद की दर को बढ़ाकर...

बीजेपी के सम्पर्क अभियान को हाल ही में उस समय बल मिला जब प्रभावशाली सीरो-मालाबार कैथोलिक चर्च के एक वरिष्ठ बिशप थालास्सेरी आर्कबिशप मार जोसेफ पैम्प्लानी ने कहा कि अगर केंद्र ने रबर खरीद की दर को बढ़ाकर 300 रुपये प्रति किलोग्राम करने का वादा किया तो दक्षिणी राज्य से पार्टी की सांसद की कमी को दूर किया जाएगा. इसके बाद, बीजेपी नेताओं द्वारा ईसाई पादरियों से मुलाकातों की संख्या में वृद्धि हुई.

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब गिरजाघर के नेता प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं. तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2015 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, गिरजाघर के कई नेताओं ने कोच्चि में उनसे मुलाकात की थी, जब वह त्रिशूर जाने के लिए राज्य में आए थे.

गिरजाघर के नेता इस कारण मिल रहे पीएम मोदी से...

मुरलीधरन ने कहा कि उनका मानना है कि गिरजाघर के नेता ‘‘मोदी के लिए प्यार और सम्मान’’ के कारण प्रधाननंत्री से मिल रहे हैं और उन्होंने यह नहीं कहा था कि इसका वोट से कोई लेना-देना है.उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस है जो कह रही है कि यह वोटों के लिए है। कांग्रेस को केवल वोटों की चिंता है और लोगों के कल्याण की नहीं, इसलिए वे हर चीज में केवल वोट देखते हैं.’’ उन्होंने केरल में सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार की 'चुप्पी' के लिए आलोचना की और प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा उपायों के संबंध में एक खुफिया रिपोर्ट के लीक होने के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ 'कार्रवाई नहीं होने' का आरोप लगाया. 

मुरलीधरन ने कहा, ‘‘यह गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है, लेकिन राज्य सरकार पिछले 24 घंटे से इस मुद्दे पर चुप है. यह इंगित करता है कि गृह विभाग किसी नेतृत्व के बिना काम कर रहा है.' उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार भविष्य में इस तरह की चूक को रोकने के लिए गंभीर होती तो वह पिछले 24 घंटे में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करती.

कोच्चि शहर में 2,060 पुलिसकर्मियों को किया तैनात

इस बीच, आयुक्त के. सेतु रमन ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत कोच्चि शहर में 2,060 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के रोडशो में लगभग 20,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. पुलिस ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में भी इसी तरह के कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. प्रधानमंत्री मंगलवार को तिरुवनंतपुरम से बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. बीजेपी इस कार्यक्रम का काफी प्रचार कर रही है.

यह भी पढ़ें.

Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर ले जाया गया असम, सीएम मान बोले- पूरी रात नहीं सो पाया, कांग्रेस ने उठाए सवाल | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-Nepal Relations: ‘तीसरे पक्ष का दखल नहीं मंजूर’, सीमा विवाद पर भारत का नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दो टूक
‘तीसरे पक्ष का दखल नहीं मंजूर’, सीमा विवाद पर भारत का नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दो टूक
Srinagar-Leh Highway: 9 जून को रचेगा इतिहास ज़ोजिला टनल! 3 घंटे का सफर घटकर 15 मिनट, सालभर जुड़ा रहेगा लद्दाख, जानें पूरी बात
9 जून को रचेगा इतिहास ज़ोजिला टनल! 3 घंटे का सफर घटकर 15 मिनट, सालभर जुड़ा रहेगा लद्दाख, जानें पूरी बात
शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार, राहुल-खरगे संग नई कैबिनेट पर की चर्चा, सिद्धारमैया की मौजूदगी रही खास
शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार, राहुल-खरगे संग नई कैबिनेट पर की चर्चा
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
शिया मुस्लिमों पर पाबंदियां क्यों लगा रही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, किस बैन से क्या असर?
शिया मुस्लिमों पर पाबंदियां क्यों लगा रही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, किस बैन से क्या असर?
Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, 6 जून तक इस रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, 6 जून तक इस रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
Delhi News: जनकपुरी रेप केस में पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में सौरभ भारद्वाज पर FIR, बोले- मुद्दा उठाता रहूंगा
जनकपुरी रेप केस में पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में सौरभ भारद्वाज पर FIR, बोले- मुद्दा उठाता रहूंगा
Embed widget