एक्सप्लोरर

यूपी के बाद आज से दो दिन के मिशन गुजरात पर मोदी, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली/गांधीनगर:  यूपी में चुनाव प्रचार खत्म हो गया. कल आखिरी दौर का मतदान है और इसके बाद इंतजार ग्यारह मार्च का जब चुनाव नतीजे आएंगे. यूपी के बाद आज पीएम मोदी मिशन गुजरात पर निकलने वाले हैं. गुजरात में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं. पीएम मोदी आज से दो दिन गुजरात में गुजारेंगे.

ये है गुजरात में पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी के गुजरात प्रवास की शुरुआत सूरत से होगी, जहां वो कल दोपहर बाद करीब ढाई बजे पहुंचेंगे. एयरपोर्ट के नजदीक ही वो एक सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें सूरत सहित दक्षिण गुजरात से लोग जुटने वाले हैं. इसके बाद पीएम भरुच जिले के दहेज में ओएनजीसी के ओपेल प्लांट का दौरा करेंगे. 50 मिनट वहां रुकने के बाद वो भरुच शहर में आएंगे, जहां शाम पांच बजे के करीब कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस में वो जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी भरुच में नर्मदा नदी पर बने केबल ब्रिज का उदघाटन भी करेंगे. उम्मीद है कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे और 21 मीटर चौड़े इस ब्रिज से भरूच के लोगों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि जाम की समस्या खत्म हो जाएगी.

सीएम विजय रुपाणी से भी मिलेंगे मोदी

भरूच के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी शाम सात बजे अहमदाबाद पहुंचेगें. एयरपोर्ट से मोदी गांधीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां रात आठ बजे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने निवास पर उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है. इसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे.

इस बैठक में इस साल के आखिर में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में पार्टी की तैयारी की मोदी समीक्षा भी करेंगे. मोदी का रात्रि विश्राम राजभवन में होगा.

मां हीराबा से भी मिल सकते हैं मोदी

अगले दिन यानी बुधवार को मोदी अहमदाबाद से दीव के लिए रवाना होंगे. आठ तारीख महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है, ऐसे में संभावना इस बात की भी है कि मोदी दीव रवाना होने से पहले अपनी मां हीराबा से मिलने जाएं, जो अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में ही रहती हैं. अपने पिछले दौरों में भी मोदी समय निकालकर मां से मिलने जाते रहे हैं.

दीव पहुंचने के बाद मोदी सोमनाथ मंदिर में पूचा-अर्चना करेंगे और सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेंगे. उसके बाद गांधीनगर में महात्मा मंदिर में महिला दिवस के मौके पर राज्य की सभी महिला सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे.

साल 1995 से ही लगातार विधानसभा चुनाव जीतती आ रही है बीजेपी

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की ये दसवीं गुजरात यात्रा है. पिछले कुछ महीनों में मोदी ने गुजरात के अपने दौरों में काफी तेजी ला दी है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का काम अब खत्म हो गया है, ऐसे में मोदी सहित बीजेपी का सारा ध्यान गुजरात पर ही लगने वाला है, क्योंकि गुजरात न सिर्फ मोदी और अमित शाह का गृह प्रदेश है, बल्कि बीजेपी का गढ़ भी है, जहां वो साल 1995 से ही लगातार विधानसभा चुनाव जीतती आ रही है.

अपने किले को बचाने के लिए मोदी जी-जान लगा देंगे, जहां तीन विधानसभा चुनावों में उन्होंने खुद मुख्यमंत्री रहते हुए बीजेपी को जीत दिलाई और जीत की इस हैट्रिक से ही उनके लिए दिल्ली का रास्ता भी खुला और 2014 में लोकसभा चुनावों में भारी जीत के बाद वो पीएम बने. जाहिर है, अपने गृह राज्य में बीजेपी को सत्ता में बनाए रखना पीएम मोदी का अहम लक्ष्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget