एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: पीएम मोदी कल करेंगे दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत, ये बातें ध्यान में रखना बेहद जरूरी

शुरुआती तौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड का टीका दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी से दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण की शुरुआत करने वाले हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में भारत अब एक कदम और आगे बढ़ाने जा रहा है. देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकारण का अभियान शुरू होगा. देश में दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है. शुरुआती तौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड का टीका दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी से दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण की शुरुआत करने वाले हैं. ऐसे में कुछ जरिए बातें भी जानना बेहद जरूरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसमें पहले दिन भारत के तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है. इस बीच यहां जानिए राष्ट्रीय स्तर और राजधानी दिल्ली में ये अभियान कैसे आगे बढ़ेगा....

देश में कैसे चलेगा अभियान?

- लाभार्थियों को शुक्रवार को आवंटित साइट और समय के साथ एक मैसेज मिलेगा.

- पहले दिन देश में प्रत्येक जगह टीके लगाए जाने वाले लोगों की औसत संख्या 100 होगी. बाद में टीकाकरण को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा.

- शुरुआती तौर पर 16.5 मिलियन (1.65 करोड़) खुराक देश भर में भेज दी गई हैं.

शनिवार को लॉन्च के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 3006 टीकाकरण स्थल स्थापित किए गए हैं, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ शुरू होंगे.

दिल्ली में कैसे होगा टीकाकरण अभियान?

लगभग 8100 फ्रंटलाइन मेडिकल वर्कर्स को टीका लगेगा. यह अभियान 175 केंद्रों पर चलेगा. बाद में 1000 तक इसे बढ़ाया जाएगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोक नायक अस्पताल में टीकाकरण अभियान को देखेंगे.

दिल्ली को कोविशील्ड की 2,74,500 और कोवैक्सीन की 20,000 डोज हासिल हुई हैं.

2,74,500 टीकों में से प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दो डोज लगेंगी. इसके अलावा 274,500 वैक्सीन में से 10% वैक्सीन अलग रखी जाएगी.

2,40,000 स्वास्थ्य कर्मचारी अब तक टीकाकरण के लिए रजिस्टर करवा चुके हैं. जिन लोगों को पहले सप्ताह वैक्सीन लगाई जाएगी, वो दूसरी खुराक के लिए पात्र होंगे.

दिल्ली में 81 टीकाकरण केंद्रों में से 75 कोविशील्ड वैक्सीन के लिए हैं, जबकि छह कोवैक्सीन के लिए होगी.

उत्तर-पश्चिम दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली में 81 में से 11 टीकाकरण केंद्र हैं. यह दिल्ली के सभी जिलों में सबसे ज्यादा है. मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिणी दिल्ली जिलों में प्रत्येक में नौ केंद्र होंगे. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आठ केंद्र होंगे. नई दिल्ली में सात, शाहदरा में छह, पूर्वी दिल्ली में पांच, उत्तरी दिल्ली में चार और उत्तर-पूर्व दिल्ली में दो केंद्र होंगे.

वैक्सीन गुरुवार को ताहिरपुर के राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल से जिला भंडारण इकाइयों में पहुंचे. सभी वैक्सीन को शुक्रवार को जिला भंडारण इकाइयों से निर्धारित कोल्ड चेन पॉइंट्स पर ले जाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Corona Vaccine: दुनिया में अब तक लगी 3 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज, जानिए किन देशों में लगे टीके पहली, दूसरी खुराक एक ही कोविड वैक्सीन की होनी चाहिए, गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं टीका न लगवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget