एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'बंगाल में हिंदू बने दोयम दर्जे के नागरिक', PM मोदी का TMC पर निशाना

Lok Sabha Elections: पीएम मोदी ने कहा, पूर्वी भारत के राज्यों के विकास की उपेक्षा की, चाहे वह बंगाल, बिहार, झारखंड या ओडिशा हो, कांग्रेस और इंडी अलायंस के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया.

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने टीएमसी शासन के दौरान राज्य में हिंदुओं को "दोयम दर्जे के नागरिक" में बदलने का आरोप लगाया.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बैरकपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि लोगों के उत्साही चेहरे उन्हें बताते हैं कि बीजेपी को 2019 से भी ज्यादा जनादेश मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि बंगाल कह रहा है, "फिर एक बार, मोदी सरकार!" इस दौरान उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बम बनाने को बंगाल में कुटीर उद्योग बना दिया है. आज आम आदमी के लिए बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना मुश्किल हो गया है.

क्या देश को TMC, कांग्रेस और वामपंथियों के हाथों में छोड़ना चाहिए?-PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब बंगाल में लोग श्रीराम का नाम लेते हैं तो टीएमसी उन्हें धमकी देती है. जय श्रीराम बोलने की टीएमसी लोगों को अनुमति नहीं देती है. उधर, राम नवमी मनाने के लिए, कांग्रेस भी राम मंदिर के खिलाफ खड़ी है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि क्या हमें देश को टीएमसी, कांग्रेस और वामपंथियों के हाथों में छोड़ देना चाहिए? 

TMC नेता के बयान पर पीएम मोदी बोले-सोचिए, इतनी हिम्मत!

जनसभा को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक टीएमसी नेता का कहना है कि वे हिंदुओं को भागीरथी नदी में फेंक देंगे. उन्हें यह सब कहने और करने की हिम्मत कहां से आती है? कौन उनका समर्थन कर रहा है? पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी शासन लोगों को भगवान राम नाम लेने और रामनवमी मनाने की अनुमति नहीं देता है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि टीएमसी शासन के तहत बंगाल में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं.

हिंदुओं को भागीरथी नदी में बहा देंगे- TMC विधायक हुमायूं कबीर

दरअसल, इससे पहले टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि दो घंटे के अंदर हिंदुओं को भागीरथी नदी में डुबो दिया जाएगा, नहीं तो वह राजनीति छोड़ देंगे. भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कबीर ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही थी.

कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि दशकों तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी भारत के राज्यों के विकास की उपेक्षा की. उन्होंने कहा, "आजादी के बाद, कांग्रेस पार्टी के परिवार के सदस्यों ने दशकों तक देश पर शासन किया. उन्होंने पूर्वी भारत के राज्यों के विकास की उपेक्षा की, चाहे वह पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड या ओडिशा हो आंध्र प्रदेश हो. कांग्रेस और इंडी अलायंस के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया. कांग्रेस ने इन राज्यों की क्षमताओं का दोहन करने के लिए कुछ नहीं किया."

मोदी ने ठाना- पूर्वी हिस्से को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएगा 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इन राज्यों की क्षमताओं का दोहन करने के लिए कुछ नहीं किया. जहां प्राकृतिक संसाधनों से लेकर अर्थव्यवस्था तक, इन राज्यों में सभी क्षेत्रों में आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने आगे कहा कि 'मोदी' पूर्वी भारत को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएंगे. पीएम ने कहा कि आज, हम भारत के पूर्वी राज्यों में सड़कों, रेलवे और जलमार्गों का एक नेटवर्क बना रहे हैं. पीएम ने कहा कि आने वाले सालों में पश्चिम बंगाल और आसपास के विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित होंगे.

ये भी पढ़ें: Election Fact Check: क्या सच में केरल में भीड़ ने किया तिरंगे का अपमान, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget