एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, कर्नाटक के हुबली में SPG घेरा तोड़कर कार के करीब पहुंचा युवक

PM Modi Security Breach: पीएम मोदी कर्नाटक के हुबली में अपनी कार से एक रोड शो में हिस्सा ले रहे थे, इस दौरान प्रधानमंत्री कार का दरवाजा खोलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे.

PM Modi Security Breach: कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. यहां पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक अचानक उनकी तरफ दौड़ता है और पीएम के काफी ज्यादा करीब पहुंच जाता है. दरअसल युवक प्रधानमंत्री तक फूलों की माला पहुंचाना चाहता था, इसके लिए उसने बिना सोचे समझे एसपीजी का घेरा तक तोड़ दिया और पीएम मोदी तक पहुंच गया. इसे देखते ही एसपीजी कमांडो हरकत में आए और युवक को पीएम से दूर कर दिया. 

पीएम मोदी कर्नाटक के हुबली में अपनी कार से एक रोड शो में हिस्सा ले रहे थे, इस दौरान प्रधानमंत्री कार का दरवाजा खोलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, एसपीजी का घेरा पीएम मोदी के साथ चल रहा था. तभी तेजी से युवक माला लेकर प्रधानमंत्री के पास पहुंच जाता है और माला पहनाने की कोशिश करता है. हालांकि एसपीजी कमांडो पीएम तक उसे नहीं पहुंचने देते हैं. 

सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जहां से युवक पीएम मोदी के करीब आया वहां सभी लोग सुरक्षा घेरे के बाहर खड़े थे. पूरे इलाके को सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से सैनिटाइज किया गया था. ये कोई गंभीर चूक का मामला नहीं है. 

मिशन कर्नाटक में जुटी बीजेपी
कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसे देखते हुए बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी पिछले काफी समय से मिशन कर्नाटक में जुटी है. पार्टी की कोशिश है कि सत्ता परिवर्तन न हो और एक बार फिर बीजेपी की ही सरकार राज्य में बने. इसी को देखते हुए खुद प्रधानमंत्री मिशन कर्नाटक में जुटे हैं. जिसके तहत हुबली में ये रोड शो किया जा रहा है. रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे. लोग पीएम मोदी का स्वागत फूलों से कर रहे थे, साथ ही पीएम मोदी भी इस दौरान कार से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते दिखे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget