एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: 'रूस-यूक्रेन विवाद का शांति से हल हो', कीव के दौर से पहले बोले PM मोदी, जतायी अमन लौटने की उम्मीद

PM Modi Ukraine Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के दौरे पर जा रहे हैं. रूस-यूक्रेन शुरू होने के बाद उनकी ये पहली यूक्रेन यात्रा होने वाली है.

PM Modi Europe Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों की यूरोप यात्रा पर जा रहे हैं. वह सबसे पहले पोलैंड जाने वाले हैं और फिर युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन का दौरा करेंगे. पोलैंड-यूक्रेन दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि पोलैंड भारत का प्रमुख आर्थिक साझेदार है. इस दौरे से दोनों देशों का रिश्ता मजबूत होगा. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बात करते हुए कहा कि इस विवाद का हल शांति से होना चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें रूस-यूक्रेन में शांति की जल्द उम्मीद है.

पीएम मोदी सबसे पहले 21 और 22 अगस्त को पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री पोलैंड से यूक्रेन की राजधानी कीव तक ट्रेन से जाएंगे. इस यात्रा में करीब 10 घंटे लगने वाले हैं. ऐसा इसलिए किया जाएगा, क्योंकि युद्ध की वजह से एयरस्पेस बंद कर दिया गया है. वापसी की यात्रा भी लगभग इतनी ही अवधि की होगी. 30 साल पहले भारत-यूक्रेन के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे. ऐसे में ये पहला मौका है, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन की यात्रा कर रहा है.

पोलैंड हमारा प्रमुख आर्थिक भागीदार: पीएम मोदी

पोलैंड और यूक्रेन रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, "आज मैं पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो रहा हूं. मेरी पोलैंड यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब हम अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं. पोलैंड मध्य यूरोप में एक प्रमुख आर्थिक भागीदार है. लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति हमारी पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे संबंधों को और मजबूत करती है."

उन्होंने कहा, "मैं हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्त प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं. मैं पोलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करूंगा."

यूक्रेन में शांति लौटने की आशा करते हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यूक्रेन दौरे को लेकर भी बात की और कहा, "पोलैंड से, मैं राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा करूंगा. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है. मैं द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और चल रहे यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ पहले की बातचीत को आगे बढ़ाने के अवसर का इंतजार कर रहा हूं."

उन्होंने कहा, "एक दोस्त और भागीदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता के लौटने की उम्मीद कर रहे हैं. मुझे विश्वास है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों को बढ़ाने का काम करेगी और आने वाले वर्षों में उसे मजबूत और अधिक जीवंत संबंधों की नींव रखेगी."

यह भी पढ़ें: PM Modi in Ukraine: PM मोदी का यूक्रेन दौरा क्यों पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण, पांच प्वाइंट में समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget