एक्सप्लोरर

शपथ ग्रहण के बाद जम्मू कश्मीर में चार दिन में चार आतंकी हमले, पीएम मोदी ने NSA और गृह मंत्री से की बात, बोले- अब पूरी...

Jammu Kashmir: पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के हालातों को लेकर एलजी मनोज सिन्हा से भी बात की. पीएम ने गृह मंत्री ने बात कर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों की और तैनाती को लेकर चर्चा की.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए हैं. आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए हैं, जिसमें नौ तीर्थयात्रियों और एक सीआरपीएफ (CRPF) जवान की मौत हुई. इन हमलों में सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल भी हुए थे. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर के हालातों की समीक्षा की. 

आतंकवाद विरोध कार्रवाई में झोंक दे पूरी ताकत- पीएम

पीएम मोदी को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी हालातों के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ हो रही कार्रवाई की पूरी जानकारी दी गई. इस दौरान पीएम ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में पूरी ताकत झोंक देने के लिए कहा है. पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात कर इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की और तैनाती और आंतकवादियों के खिलाफ अभियान पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के हालातों का जायजा लेने के लिए वहां के एलजी मनोज सिन्हा से भी बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को स्थानीय प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्रवाई की जानकारी दी.

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले

रविवार (9 जून) को आतंकवादियों ने रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हमला किया, जिससे बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 41 घायल हो गए. इसके दो दिन बाद आतंकवादियों ने डोडा में एक सिक्योरिटी चौकी पर हमला किया, जिसमें छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

उसी रात कठुआ जिले में एक अन्य मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान और एक आतंकवादी मारा गया. यह मुठभेड़ हीरानगर के सैदा सुखल गांव में एक घर पर आतंकवादियों के हमले के बाद शुरू हुई थी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि रियासी में हुए हमले के पीछे आतंकवादी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा का हाथ हो सकता है. इस हमले की जांच को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 11 टीमें बनाई है.

ये भी पढ़ें : NEET UG Result 2024: 'दांव पर लगा दिया भविष्य, छात्रों को मुआवजा दे मोदी सरकार, NEET पेपर लीक पर खरगे की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget