एक्सप्लोरर

PM Modi reply on motion of thanks: पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का आज देंगे जवाब, BJP सांसदों के लिए व्हिप जारी

Narendra Modi in Parliament: मौजूदा बजट सत्र का आज (5 फरवरी) को चौथा दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सदन में बयान देने वाले हैं.

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (5 फरवरी) को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने वाले हैं. बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था. इस बीच बीजेपी ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया है. सोमवार को मौजूदा बजट सत्र का चौथा दिन और बीजेपी चाहती है कि सभी सांसद मौजूद रहें.

सदन में आज होने वाले कार्यों की लिस्ट के मुताबिक, लोकसभा सांसद रवनीत सिंह और रामशिरोमणि वर्मा 14 दिसंबर, 2023 को सदन की बैठकों से सदस्यों की गैरमौजूदगी पर समिति की बारहवीं बैठक का विवरण सदन के पटल पर रखेंगे. लोकसभा सांसद पीपी चौधरी और एनके प्रेमचंद्रन 'क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक आतंकवाद का मुकाबला' विषय पर विदेश मामलों की समिति (सत्रहवीं लोकसभा) की 28वीं रिपोर्ट पेश करेंगे.


राजीव चंद्रशेखर इस विषय पर देंगे बयान

बीजेपी सांसद राजीव चंद्रशेखर कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से जुड़े 'प्रशिक्षण महानिदेशालय के कामकाज' पर श्रम, कपड़ा और कौशल विकास पर स्थायी समिति की 49वीं रिपोर्ट में शामिल सिफारिशों के लागू होने की स्थिति के बारे में एक बयान देंगे. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण (हिंदी और अंग्रेजी वर्जन) प्रस्तुत करेंगी.

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 में संशोधन के लिए जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक, 2024 विधेयक आज राज्यसभा में पेश करेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी सत्र के इस साल अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है, जो 10 दिनों की अवधि में आठ बैठकों में चलेगा और 9 फरवरी को समाप्त हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Abp C Voter Survey: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का क्या लोकसभा चुनाव में पड़ेगा असर? सर्वे में मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget