एक्सप्लोरर

Paris Olympic 2024: 'चैंपियंस की चैंपियन हैं आप!', विनेश फोगाट का मेडल छूटा तो PM मोदी ने बढ़ाया हौसला, कह दी ये बात!

Paris Olympic 2024: विनेश फोगाट इंडिया की फीमेल रेसलर हैं. बुधवार को वह 50 किलो वीमेंस कैटेगरी की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हो गईं. उन्हें ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई किया गया.

Paris Olympic 2024: ओलंपिक गेम्स में भारत की रेसलर विनेश फोगाट का न सिर्फ सपना टूटा है, बल्कि बड़ा मेडल भी छूटा है. बुधवार (सात अगस्त, 2024) को वह ओवरवेट होने के चलते फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दी गईं. जैसे ही यह खबर सामने आई तो न सिर्फ विनेश फोगाट के फैंस और खेल प्रेमी बल्कि देश की नामचीन हस्तियों के भी दिल टूट गए. उन्हें इस दौरान मानो झटका सा लगा हो. हालांकि, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया और कहा कि वह चैंपियंस की चैंपियन हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट के जरिए कहा, "विनेश फोगाट, आप चैंपियंस की चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं. आज का झटका दर्द देने वाला है. काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते, जो मैं फिलहाल अनुभव कर रहा हूं. मैं इसके साथ ही जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं. चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है. आप मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं."

PM नरेंद्र मोदी का X पोस्ट:

Paris Olympic 2024: 'चैंपियंस की चैंपियन हैं आप!', विनेश फोगाट का मेडल छूटा तो PM मोदी ने बढ़ाया हौसला, कह दी ये बात!

भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या दिया अपडेट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिएक्शन से पहले विनेश फोगाट को लेकर जो अपडेट भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से दिया गया, उसमें बताया गया, "रात भर टीम के बेहतरीन प्रयासों के बाद भी आज सुबह विनेश फोगाट का वजन 50 किलो से कुछ ग्राम अधिक था. फिलहाल दल कोई और टिप्पणी नहीं करेगा. भारतीय दल आपसे विनेश फोगाट की निजता का सम्मान करने की गुजारिश करता है. वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगी. भारतीय पहलवान को यूडब्ल्यूडब्ल्यू नियमों के अनुसार अंतिम स्थान दिया जाएगा."

Paris Olympic 2024: 'चैंपियंस की चैंपियन हैं आप!', विनेश फोगाट का मेडल छूटा तो PM मोदी ने बढ़ाया हौसला, कह दी ये बात!

इंडियन रेसलिंग के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान!

विनेश फोगाट 50 किलो महिला वर्ग की रेसलिंग के फाइनल से बाहर हुई हैं. वजह- उनका वजन है. ओवरवेट होने के चलते वह डिसक्वालीफाई की गईं. उनका फाइनल से पहले बाहर होना न सिर्फ निजी नुकसान है बल्कि भारतीय कुश्ती और देश के लिए भी बहुत बड़ा झटका है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ और सिर्फ एक कदम दूर थीं. 

यह भी पढ़ेंः विनेश हुईं डिस्क्ववालीफाई तो संसद में हंगामा, विपक्ष ने पूछा- सरकार का स्टैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget