एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने गुजरात को दिए दो और तोहफे, बोले- आत्मविश्वास के साथ फैसले ले रहा भारत

सूरत मेट्रो रेल परियोजना के लिए पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज भूमि पूजन किया. पीएम मोदी के अलावा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात को आज एक शानदार तोहफा दिया. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण और सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि उत्तरायण की शुरुआत में आज अहमदाबाद और सूरत को बहुत ही अहम उपहार मिल रहा है. कल ही केवडिया के नए रेल मार्ग और नई ट्रेनों की शुरुआत हुई है. अहमदाबाद से भी आधुनिक जन शताब्दी एक्सप्रेस अब केवडिया तक जाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आज अहमदाबाद में 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो रहा है. ये दिखाता है कि कोरोना के इस काल में भी नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं. 2014 से पहले के 10-12 वर्ष में सिर्फ 225 किमी मेट्रो लाइन ऑपरेशनल हुई थी. वहीं बीते 6 वर्षों में 450 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क चालू हो चुका है.''

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के बाद सूरत गुजरात का दूसरा बड़ा शहर है जो मेट्रो जैसे आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ेगा. सूरत में मेट्रो नेटवर्क एक प्रकार से पूरे शहर के महत्वपूर्ण व्यापारी केंद्र को आपस में कनेक्ट करेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम शहरों के ट्रांसपोर्ट को एक इंटीग्रेटेड सिस्टम के तौर पर विकसित कर रहे हैं. यानी बस, मेट्रो, रेल सब अपने अपने हिसाब से नहीं दौड़ें, बल्कि एक सामुहिक व्यवस्था के तौर पर काम करें, एक दूसरे के पूरक बनें. उन्होंने कहा कि आज सूरत आबादी के लिहाज से एक तरफ देश का आठवां बड़ा शहर है, लेकिन दुनिया का चौथा सबसे विकसित होता शहर भी है. दुनिया के हर 10 हीरों में से 9 सूरत में तराशे जाते हैं.

ऐसा होगा अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण में दो कॉरीडोर होंगे. दोनों की कुल लंबाई 28.25 किलोमीटर है. पहला कॉरिडोर मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक होगा. इस कॉरिडोर की लंबाई लगभग 22.83 किलोमीटर होगी. दूसरा कॉरिडोर जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी तक होगा जिसकी लंबाई लगभग 5.41 किलोमीटर होगी.

कैसा है सूरत मेट्रो कॉरिडोर सूरत मेट्रो रेल परियोजना की कुल लंबाई लगभग 40.35 किलोमीटर होगी. इस परियोजना में भी दो कॉरिडोर होंगे. पहले कॉरिडोर की लंबाई करीब 21.61 किलोमीटर है. इस कॉरिडोर में करीब 6.47 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है और लगभग 15.14 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटिड है. दूसरे कॉरिडोर की लंबाई करीब 18.74 किलोमीटर है. यह कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटिड है. पहले कॉरिडोर में 20 स्टेशन हैं जबकि इस कॉरिडोर में 18 मेट्रो स्‍टेशनों हैं.

कोरोना का टीका लेने वाले रोहित भाटी ने कहा- किसी तरह का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं हुआ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
NALSAR विवाद: BCI से CJI सूर्यकांत बोले, 'दखल देने की कोई जरूरत नहीं'
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget