एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का राजस्थान-मध्य प्रदेश का दौरा आज, दोनों राज्यों को देंगे 26 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की सौगात

PM Modi in MP-Rajasthan: राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई सारे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत होने वाली है. दोनों राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

PM Modi Political Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (2 अक्टूबर) को राजस्थान और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहने वाले हैं. इस दौरान वह दोनों ही राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं. पीएम मोदी राजस्थान को लगभग 7000 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में लगभग 19,260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की सौगात देने वाले हैं. पीएम मोदी का ये दौरा इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि दोनों राज्यों में इस साल चुनाव हैं.

पीएम मोदी सुबह लगभग 10.45 बजे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे. यहां पर लगभग 7000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को देश को सौंपा जाएगा. इसके बाद पीएम मोदी राजस्थान की जनता को संबोधित करने वाले हैं. वहीं, मध्य प्रदेश में पीएम मोदी का दौरा दोपहर में होने वाला है. वह लगभग 3.30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे. यहां पर पीएम मोदी करीब 19,260 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों का शिलान्यास करेंगे. 

राजस्थान को क्या सौगात मिलेगी?

प्रधानमंत्री मोदी चित्तौड़गढ़ में मेहसाणा-बठिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करने वाले हैं. इसे 4500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. पीएम मोदी आबू रोड में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एलपीजी का उद्घाटन भी करेंगे. इस प्लान के जरिए हर साल 86 लाख सिलिंडर बांटे जाएंगे. इस प्लांट के शुरू होने के बाद कार्बन उत्सर्जन में सालाना 0.5 मिलियन टन कटौती होगी. 

दराह-झालावाड़-तीनधार खंड पर एनएच-12 (नया एनएच-52) पर चार लेन की सड़क का उद्घाटन भी होने वाला है. पीएम मोदी सवाई माधोपुर में रेलवे ओवरब्रिज को दो लेन से चार तक बनाने और उसे चौड़ा करने की आधारशिला भी रखने वाले हैं. इसके अलावा, प्रधानमंत्री के जरिए कई रेलवे प्रोजेक्ट, पर्यटन सुविधाओं और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, कोटा के एक कैंपस का भी उद्घाटन किया जाने वाला है.

मध्य प्रदेश को क्या सौगात देंगे पीएम मोदी? 

पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इसे बनाने में 11,895 करोड़ रुपये का खर्चा आया है. पीएम 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की पांच अलग-अलग सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखने वाले हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने 2.2 लाख से अधिक घरों के ‘गृह प्रवेश’ समारोह की शुरुआत भी पीएम मोदी के जरिए की जाने वाली है. 

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से बने घरों को भी उद्घाटन किया जाएगा. पीएम मोदी ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 1,530 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखने वाले हैं. इस प्रोजेक्ट के जरिए 720 से ज्यादा गांवों को फायदा मिलने वाला है. आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला भी रखी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सारी सीटों पर नाम फाइनल, राजस्थान में 54 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर, जानें कितने सांसदों को मिलेगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget