एक्सप्लोरर

PM मोदी ने BJP सदस्यता रिन्यू की, बोले- ये अभियान वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन

PM Modi Speech on BJP Headquarter: पीएम मोदी ने कहा, आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है. भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है.

PM Modi Speech on BJP Headquarter:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (2 अगस्त) को अपनी बीजेपी सदस्यता रिन्यू कराई. इसी के साथ बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी को बनाने के लिए लोगों ने अपने जीवन को खपाया है. 

बीजेपी के सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है. भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है. अगर किसी दल में आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता तो वैसी स्थिति बनती है जो आज हम देश के कई दलों की देख रहे हैं. 

BJP अपने संविधान के हिसाब से चलती

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, बीजेपी अपने संविधान के हिसाब से चलती है. यह सदस्यता अभियान वैचारिक आंदोलन भी है और भावनात्मक आंदोलन भी. पीएम ने कहा कि हमारी भावनाएं देशभक्ति से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि जब तक जिस संगठन के माध्यम से या जिस राजनीतिक दल के माध्यम से देश की जनता सत्ता सुपुर्द करती है.  

BJP ही एकमात्र दल जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का कर रहा पालन- PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीजेपी ही एकमात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने काम का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाते रहता है.

कई राजनीतिक दल के नेता जनसंघ के भाषणों का उड़ाते थे मजाक 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब राजनीति में नहीं था, तो जनसंघ के जमाने में बढ़े उत्साह के साथ कार्यकर्ता दीवारों पर दीपक पेंट करते थे तो कई राजनीतिक दल के नेता अपने भाषणों में मजाक उड़ाते थे. वे कहते थे कि दीवारों पर दीपक पेंट करने से सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचा जा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि हम वो लोग हैं, जिन्होंने श्रद्धा से दीवारों पर कमल पेंट किया, क्योंकि विश्वास था कि दीवारों पर पेंट किया कमल कभी न कभी तो दिलों पर भी पेंट हो जाएगा.

BJP कार्यकर्ता का एक पैर रेल तो दूसरा जेल में

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज भी कुछ राज्यों में बीजेपी के कार्यकर्ता उसी जीवन को जीते हैं और अपने आदर्शों के लिए जूझते हैं. हमारे कार्यकर्ताओं के लिए कहा जाता था कि उसका एक पैर रेल में होता है और दूसरा जेल में होता है. पीएम ने कहा कि रेल में इसलिए होता है कि बीजेपी का कार्यकर्ता निरंतर भ्रमण करता था, प्रवास करता था और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सत्ता पर बैठे हुए लोगों के सामने संघर्ष करता था. इसलिए कभी जेल तो कभी बाहर  ये उसकी स्थिति होती थी.

यह भी पढ़ें: ED Raid on Amanatullah Khan LIVE: अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह से चल रही थी घर पर रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Cyclone Arnab Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget