एक्सप्लोरर

PM Modi Japan Visit: आज जापान जाएंगे पीएम मोदी, शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जापान जा रहे हैं और वह बुडकान में पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जापान (Japan) जा रहे हैं.  विदेश मंत्रालय ने बताया कि अभी के कुछ घंटो बाद वह जापान के पूर्व पीएम पीएम शिंजो आबे की बुडकान में होने वाली अंतिम यात्रा में शामिल होंगे. पूर्व पीएम शिंजो आबे पीएम मोदी के व्यक्तिगत मित्र थे. अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद पीएम टोक्यो के अकासाका पैलेस भी जाएंगे. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी सोमवार शाम को पूर्व पीएम के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए जापान जाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत और जापान की आधिकारिक मित्रता के अलावा दोनों नेता एक दूसरे के निजी तौर पर भी मित्र थे. 

कब होगा शिंजो का राजकीय अंतिम संस्कार?
जापानी सरकार के मुताबिक शिंजो आबे का अंतिम सरकार 27 सितंबर को राजधानी टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन में निप्पॉन बुडोकन में होगा. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जापान के पीएम फूमियो किशिदा से मुलाकात करेंगे. 

 विदेश सचिव ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी जिसमें दोनों पक्षों से संबंधित लोग मौजूद होंगे. क्वात्रा ने बताया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिये 20 शासनाध्यक्षों सहित 100 देशों के प्रतिनिधि मौजूद होंगे.

विदेश सचिव ने कहा कि भारत और जापान के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच कारोबार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, आधारभूत ढांचा, औद्योगिक विकास, मानव संसाधन के क्षेत्र में करीबी सहयोग है.

बुलेट ट्रेन को लेकर क्या बोले विदेश सचिव?
यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री मोदी और किशिदा के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर बातचीत होगी, क्वात्रा ने कहा कि इस बैठक में दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों, और इनकी प्रगति के बारे में चर्चा एवं समीक्षा करेंगे और इसे किसी एक विषय तक सीमित करना ठीक नहीं होगा.

कब और क्यों हुई थी आबे की हत्या?
शिंजो आबे की 8 जुलाई को जापान के नारा शहर में तब गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अपने लिए वोट मांग रहे थे. गोली लगने के तुरंत बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका.

शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने अपने कार्यकाल के दौरान क्वाड (Quad) का निर्माण करने में बड़ी प्रमुख भूमिका निभाई थी. क्वाड के जरिए ऑस्ट्रेलिया (Australia), भारत (India), जापान (Japan) और यूएसए (USA) साथ में आया था. हमलावर मीडिया की पोशाक पहनकर कॉन्फ्रेंस में पहुंचा था. हालांकि उसके गोली चलाते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसको गिरफ्तार कर लिया था.

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में कलह पर सीएम केजरीवाल का तंज, 'वे अपना घर नहीं संभाल पा रहे'

Supreme Court on Gyanvapi Case : ज्ञानवापी पर वाराणसी कोर्ट में केस रोकने पर सुनवाई से SC का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget