एक्सप्लोरर

'गरीब, युवा, महिलाएं, किसान...मेरे लिए ये हैं सबसे बड़ी जाति', 'जन औषधि केंद्र' लॉन्चिंग प्रोग्राम में बोले पीएम मोदी

Viksit Bharat Sankalp Yatra: देशभर में इन दिनों 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' चलाई जा रही है. इसके जरिए केंद्र की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (30 नवंबर) को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वर्चुअल मोड में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की. पीएम मोदी ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के लिए एक कार्यक्रम भी शुरू किया. उन्होंने कहा कि अच्छी दवाई और सस्ती दवाई सबसे बड़ी सेवा है. पीएम ने लोगों को बताया कि किस तरह अब दवाइयों पर होने वाला खर्च कम हो रहा है. 

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि अच्छी दवाई और सस्ती दवाई ये बहुत बड़ी सेवा है. जितने लोग मुझे सुन रहे हैं, उनसे मेरा आग्रह ​है कि जनऔषधि केंद्र के बारे में लोगों को बताइए. उन्होंने कहा कि दवाइयों पर जो खर्च पहले 12-13 हजार का होता था, वह जन औषधि केंद्र की वजह से सिर्फ 2-3 हजार हो रहा है यानी 10 हजार रुपये आपकी जेब में बच रहे हैं.

'प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र' हुआ लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने 'प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र' को भी लॉन्च किया है. ड्रोन केंद्र महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन मुहैया करेगा ताकि वे इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर आजीविका कमा सकें. इस योजना के तहत तीन सालों में महिलाओं को 15 हजार ड्रोन दिए जाएंगे. पीएम मोदी ने इस योजना को लेकर बात करते हुए कहा कि जब ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई तो इस योजना को लेकर बहुत से लोगों ने संदेह जताए थे. 

उन्होंने कहा कि रमन अम्मा जी जैसी महिलाओं ने साबित कर दिया कि ड्रोन कृषि में तकनीक के दायरे से आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण का भी एक प्रतीक बनकर उभरेगा. आप सभी पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं. विकसित भारत की इस संकल्प यात्रा में आप जैसी महिलाओं की भागीदारी बहुत ही अहम है.

संकल्प यात्रा का मकसद योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव जानना

पीएम मोदी ने कहा कि सभी लाभ इच्छित लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए. सरकारी नीतियां सांसदों के लिए पोस्टर बनाने के लिए नहीं हैं. मेरे लिए, खर्च किया गया प्रत्येक रुपया जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के पीछे मेरा मकसद उन लोगों के अनुभवों को जानना है जो पहले ही हमारी योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हैं और ये कि आगे किन लोगों को शामिल करने की जरूरत है. मोदी की गारंटी का लाभ सभी को मिलना चाहिए.

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मैं जो ये संकल्प यात्रा लेकर निकला हूं, इसके पीछे मेरा मकसद यही है कि जिनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, उनके अनुभव जानना है और जिनको नहीं मिला उन्हें 5 साल में उन योजनाओं का लाभ देना है. इसलिए देश के हर गांव में 'मोदी के विकास की गारंटी' की गाड़ी पहुंचने वाली है.

पीएम ने बताया उनके लिए कौन सी जाति सबसे बड़ी?

देश में जातिगत जनगणना को लेकर उठ रही मांगों के बीच पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- गरीब, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- युवा, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- महिलाएं, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- किसान. इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा. उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प- 4 अमृत स्तंभों पर टिका है. ये अमृत स्तंभ हैं - हमारी नारीशक्ति, हमारी युवा शक्ति, हमारे किसान और हमारे गरीब परिवार.

हर वर्ग के लोग विकसित भारत यात्रा से जुड़ रहे

पीएम मोदी ने कहा कि आज 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के 15 दिन पूरे हो रहे हैं. हमने इस गाड़ी का नाम रखा था 'विकास रथ', लेकिन इन 15 दिनों में लोगों ने इसका नाम बदल कर 'मोदी की गारंटी वाली गाड़ी' रख दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग 'विकसित भारत रथों' का स्वागत कर रहे हैं, रथ के साथ चल रहे हैं. जिस तरह युवा और समाज के हर वर्ग के लोग विकसित भारत यात्रा से जुड़ रहे हैं. वह प्रेरित करने वाले हैं.  

निराशा की स्थिति को हमारी सरकार ने बदला

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि देश के लोगों ने वह दौर भी देखा है, जब पहले की सरकारें खुद को जन​ता का माई बाप समझती थी.  इस कारण आजादी के अनेक दशकों बाद तक देश की बहुत बड़ी आबादी मूल सुविधाओं से वंचित रही. उन्होंने कहा कि निराशा की स्थिति को हमारी सरकार ने बदला है. आज देश में जो सरकार है, वह जनता-जनार्दन को ईश्वर का रूप मानने वाली सरकार है. हम सत्ता भाव से नहीं, सेवा भाव से काम करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Pakistan On PM Modi: क्या PM मोदी का मूल मंत्र दुनिया में लाएगा शांति? जानें पाकिस्तानी का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget