एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: कब तक आएगी कोविड वैक्सीन? पीएम मोदी आज तीन टीमों से करेंगे चर्चा

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस की वैक्सीन के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को तीन शहरों का दौरा कर चुके हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है. हर रोज कोरोना वायरस के नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है. कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच सभी को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है. वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटी कंपनियों के लोगों से बात करेंगे.

देश में कोरोना वायरस से अब तक 94 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन तीन टीमों से बातचीत करेंगे, जो कोरोना वैक्सीन के निर्माण में जुटी हुई हैं. जिन तीन टीमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातचीत करेंगे, उनमें जेनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई और डॉ. रेड्डीज की टीम शामिल हैं.

वैक्सीन के लिए दौरा

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस की वैक्सीन के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को तीन शहरों का दौरा कर चुके हैं. पीएम मोदी ने अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे जाकर कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारियां हासिल कीं. इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले अहमदाबाद के पास स्थित जाइडस कैडिला के टीका उत्पादन संयंत्र का दौरा किया.

इसके बाद  हैदराबाद में भारत बायोटेक के केंद्र का दौरा किया, जहां कोरोना वैक्सीन का निर्माण किया जा रहा है. भारत बायोटेक की ओर से विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का ट्रायल जारी है. आखिर में पीएम मोदी पुणे में कोविड-19 वैक्सीन की समीक्षा करने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) पहुंचे.

नहीं होगी अस्पताल जाने की जरूरत

पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविड-19 वैक्सीन के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि जो व्यक्ति वैक्सीन लेगा, वह संक्रमण नहीं फैलाएगा. वैक्सीन लेने के बाद अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए अगले दो हफ्ते में अप्लाई करेंगे: सीरम इंस्टीट्यूट

Mission corona vaccine: पीएम मोदी ने किया तीन शहरों का दौरा, कोरोना वैक्सीन के बारे में ली एक-एक जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget