एक्सप्लोरर

'उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट' में मोदी बोले, इनवेस्टमेंट के लिए सबसे बेहतरीन जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि शहर और इसके आसपास करीब 1,500 सुरक्षाकर्मी 40 उपाधीक्षक रैंक के अधिकारियों की निगरानी में तैनात किए गए.

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में 'उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट' का उद्घाटन किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यू इंडिया इनवेस्टमेंट के लिए सबसे बेहतरीन जगह है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने निवेशकों के सामने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है. इस योजना के शुरू होने से मेडिकल निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं.

'उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट' की शुरुआत से पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया था कि 'इन्वेस्टर्स समिट' के लिये अब तक 75,000 करोड रूपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं. यह सरकार द्वारा तय 40,000 करोड रूपये के निवेश के लक्ष्य से कहीं अधिक है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ''आज का उत्तराखंड युवा है, आकांक्षाओं से भरा है, ऊर्जा से ओत-प्रोत है. यहाँ मौजूद असीम संभावनाओं को अवसर में बदलने के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार भरसक प्रयास कर रही है. उत्तराखंड में किसी भी प्रोजेक्ट की क्लीयरेंस को लेकर निवेशक को सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े इसके लिए अनेक व्यवस्थाओं को ऑनलाइन किया गया है.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''उत्तराखंड में ऑर्गैनिक स्टेट बनने की पूरी संभावनाएं हैं. मुझे प्रसन्नता है कि क्लस्टर बेस्ड ऑर्गैनिक फार्मिंग के तहत राज्य को ऑर्गैनिक स्टेट बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार ने फूड प्रोसेसिंग में 100% विदेशी निवेश को भी मंजूरी दी है. चाहे अन्न का उत्पादन हो, फल और सब्जी का उत्पादन हो, दूध का उत्पादन हो, अनेक क्षेत्रों में भारत दुनिया में पहले तीन स्थानों में है.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''पिछले वर्ष ही भारत में करीब-करीब 10 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवेज का निर्माण हुआ है. ये पहले की सरकारों के मुकाबले लगभग दोगुना है. इसके अलावा अनेक शहरों में नई मेट्रो, हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट, डेडिकेटेड प्रेट-कॉरिडोर, के लिए भी काम चल रहा है. सरकार 400 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भी कर रही है.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''भारत में टैक्स व्यवस्था में भी बहुत सुधार किए गए हैं. टैक्स से जुड़े मामलों के समाधान को और पारदर्शी और तेज करने का प्रयास किया जा रहा है. इन्सॉल्वेंसी और बैंक्रप्सी कोड से आज कारोबार आसान हुआ है, बैंकिंग सिस्टम को भी ताकत मिली है. जीएसटी के तौर पर भारत ने स्वतंत्रता के बाद सबसे बड़ा टैक्स रीफॉर्म किया है. जीएसटी ने देश को सिंगल मार्केट में बदल दिया है और टैक्स बेस बढ़ाने में भी मदद की है.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''अभी हाल ही में शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना की वजह से भी भारत में मेडिकल सेक्टर में निवेश की बहुत बड़ी संभावना बनी है. इसकी वजह से आने वाले दिनों में टायर-टू टायर-थ्री शहरों में नए अस्पताल बनेंगे, पूरा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget