एक्सप्लोरर

PM Modi Bengaluru Visit: पीएम मोदी आज करेंगे 'इंडिया एनर्जी वीक 2023' का उद्घाटन, 6 से 8 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री ग्रीन मोबिलिटी रैली को हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल की 'अनबॉटल्ड' पहल के तहत यूनिफॉर्म का भी लॉन्च करेंगे.

PM Modi India Energy Week 2023: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (6 फरवरी) कर्नाटक के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री बेंगलुरु में 'इंडिया एनर्जी वीक 2023'(IEW) का उद्घाटन करेंगे. यह समारोह 6 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक चलेगा. इसका उद्देश्य ऊर्जा परिवर्तन महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करना है.

पीएम मोदी ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा, "मैं कर्नाटक में जाने के लिए उत्सुक हूं." बेंगलुरु पहुंचने पर वह 'इंडिया एनर्जी वीक 2023'में भाग लेंगे. साथ ही अलग अलग परियोजनाओं का आधारशिला भी रखेंगे. 

ग्रीन मोबिलिटी रैली को भी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह समारोह उन चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए पारंपरिक, गैर-पारंपरिक एनर्जी इंडस्ट्री, सरकारों और  शिक्षा जगत के नेताओं को एक साथ लाएगा. दुनियाभर से इसमें 30 से अधिक मंत्री भाग लेंगे. साथ ही भारत के ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए 30,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1000 प्रदर्शक और 500 स्पीकर्स एक साथ होंगे. कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ग्लोबल ऑयल और ऑयल सीईओ के साथ बातचीत में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री ग्रीन मोबिलिटी रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे. यह रैली ग्रीन एनर्जी के लिए जन जागरूकता पैदा करने में मदद करेगी. 

इथेनॉल के मिश्रण वाले ईंधन ई20 को करेंगे लॉन्च
प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल की 'अनबॉटल्ड' पहल के तहत यूनिफॉर्म का भी लॉन्च करेंगे. इंडियन ऑयल ने सिंगल-यूज प्लास्टिक को खत्म करने के उद्देश्य से रीसाइकिल पॉलिएस्टर (आरपीईटी) और कॉटन से बनी यूनिफॉर्म एलपीजी डिलीवरी मैन के लिए अपनाई है. मोदी इथेनॉल के मिश्रण वाले ईंधन ई20 को लॉन्च करेंगे. ई20 ईंधन को 20 फीसदी तक पेट्रोल में मिलाया जा सकता है. पीएम तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के हेलीकॉप्टर कारखाने को भी समर्पित करेंगे. 

ये भी पढ़ें: 

ग्लोबल ऑयल मार्केट का सरताज बनता जा रहा भारत, पश्चिम को दे रहा सस्ता रूसी तेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् बिल पास होने पर AIMPLB ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा?
वंदे मातरम् बिल पास होने पर AIMPLB ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा?
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

Embed widget