एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में 1,156 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, कहा- सरकार कर रही समुद्री एरिया का विकास

PM Modi Lakshadweep Trip: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के दौरे पर पहुंचे हुए हैं. उन्होंने यहां करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया है.

PM Modi in Lakshadweep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (3 जनवरी) को केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 1,156 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक इस देश में जिनकी सरकारें रही हैं, उनकी प्राथमिकता अपने दल का विकास रहा है. हमारी सरकार ने समुद्री एरिया का विकास और बार्डर एरिया का विकास किया है. 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने हज यात्रियों की सहूलियत के लिए जो प्रयास किया है उसका भी लाभ लक्षद्वीप के लोगों को मिला है. हज यात्रियों के लिए वीजा नियमों को आसान बनाया गया है. हज से जुड़ी ज्यादातर कार्रवाई अब डिजिटल होती है. सरकार ने महिलाओं को बिना महरम हज जाने की भी छूट दी है. इन्हीं सब प्रयासों की वजह से उमराह के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है.

10 सालों में समुद्री इलाकों को प्राथमिकता बनाया गया: पीएम मोदी

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप भले ही छोटा है, मगर इसका दिल बहुत बड़ा है. मैं यहां मिल रहे प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत हूं. मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक केंद्र में रही सरकारों की एकमात्र प्राथमिकता अपने-अपने राजनीतिक दलों का विकास करना था. पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने सीमावर्ती इलाकों और समुद्री इलाकों को अपनी प्राथमिकता बनाया है.

लक्षद्वीप में हुए विकास पर की बात

प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप में इंटरनेट कनेक्टविटी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि 2020 में मैंने आपको गारंटी दी थी कि अगले 1000 दिनों के अंदर आपको तेज इंटरनेट की सुविधा मिलेगी. आज कोच्चि-लक्षद्वीप सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया है. अब लक्षद्वीप में 100 गुना ज्यादा स्पीड से इंटरनेट मिलेगा. 

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व समुद्री खाद्य बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और इससे लक्षद्वीप को काफी फायदा हो रहा है. आज लक्षद्वीप की टूना मछली जापान को निर्यात की जा रही है और मछुआरों का कल्याण पूरी तरह सुनिश्चित किया जा रहा है. लक्षद्वीप में समुद्री शैवाल की खेती से जुड़ी संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार लक्षद्वीप के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है. यहां मौजूद सोलर पावर प्लांट, जो बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) पर आधारित है, एक ऐसा उदाहरण है. खासतौर पर यह लक्षद्वीप का पहली बैटरी आधारित सोलर प्रोजेक्ट है. इस परियोजना से राज्य के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर कम प्रदूषण और कम प्रभाव पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं 'राम आएंगे' भजन गाने वाली स्वाति मिश्रा? PM मोदी ने भी तारीफ में बोल दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget