एक्सप्लोरर

Pariksha Pe Charcha: 'परीक्षा पर चर्चा' में पीएम मोदी ने टीचर्स से क्यों पूछा, क्या आपको कभी स्टूडेंट्स ने दिया शादी का कार्ड?

Pariksha Pe Charcha News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान टीचर और छात्रों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया. इसके लिए उन्होंने दोनों को टिप्स भी दिए.

PM Narendra Modi Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार (29 जनवरी) को स्टूडेंट्स के साथ परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) की. इस दौरान उन्होंने पढ़ाई के लिए न सिर्फ छात्रों को बल्कि अपने एक खास मैसेज के जरिये टीचरों को भी प्रेरित किया. उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि एक टीचर को कैसा होना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने कहा कि टीचर का छात्र से रिश्ता केवल जॉब करने वाला नहीं होना चाहिए. पीएम मोदी ने टीचर और छात्रों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि अगर सालभर टीचर अपने स्टूडेंट्स के साथ इस तरह का रिश्ता रखेंगे तो छात्र परीक्षा के दौरान तनाव में नहीं रहेंगे.

बच्चों को बताया एक किस्सा

इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचर और स्टूडेंट्स के बीच अच्छे रिश्ते का एक पैमाना भी बताया. उन्होंने कहा कि मैं कभी-कभी टीचरों से पूछता हूं कि भाई आप 30 साल से टीचर हैं. जो स्टूडेंट्स पहली बार यहां से पढ़ कर गए होंगे वे बड़े हो गए होंगे और उनकी शादी भी हो गई होगी. क्या आपका कोई छात्र अपनी शादी का कार्ड देना आया था? 99 फीसदी टीचर मुझे कहते हैं कि नहीं, कोई छात्र नहीं आया. मतलब हम केवल जॉब करते थे, हम जिंदगी नहीं बदलते थे. टीचर का काम जॉब बदलना या जॉब करना नहीं है, बल्कि जिंदगी को संवारना है. छात्रों को सामर्थ्य देना है और वही परिवर्तन लाता है.

पीएम ने बताया, ऐसा होना चाहिए रिश्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस्से को सुनाते हुए बताया कि एक टीचर और छात्र के बीच कैसा रिश्ता होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब बच्चा सफल हो तो टीचरों को घर जाकर बधाई देनी चाहिए. ऐसा करने से उस छात्र के मां-बाप को भी ताकत मिलती है. वहीं, छात्रों को भी टीचर की हर बात पर ध्यान देने की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें

Gyanvapi Mosque Case: 'ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने का 'शिवलिंग' को नुकसान पहुंचाए बिना कराया जाए सर्वे', हिंदू पक्ष की सुप्रीम कोर्ट में मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget