एक्सप्लोरर

India-US Deal: पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात, एयर इंडिया-बोइंग डील को बताया ऐतिहासिक

PM Modi Talks To Joe Biden: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बातचीत की है. इस बातचीत में दोनों देशों के रिश्तों को लेकर भी चर्चा की गई है.

PM Modi Talks To Joe Biden: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 फरवरी) को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने एअर इंडिया और बोइंग सौदे को ऐतिहासिक और इसे परस्पर लाभकारी सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण करार दिया. इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी. इसके अलावा, पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका की साझेदारी को गहरा करने पर संतोष भी व्यक्त किया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने बोइंग और अन्य अमेरिकी कंपनियों को भारत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विस्तार करने और अवसरों का उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया. दोनों नेताओं ने हाल ही में वाशिंगटन डीसी में क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीईटी) पर पहल की पहली बैठक का स्वागत किया और अंतरिक्ष, सेमी-कंडक्टर, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की.

दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर जोर

बातचीत में दोनों देशों के आम लोगों के आपसी संबंध को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया और दोनों नेता इससे सहमत भी हुए. इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए दोनों नेताओं ने भारत की ओर से जी-20 की अध्यक्षता के दौरान संपर्क में रहने पर भी सहमति जताई.

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस समझौते की तारीफ की है. उन्होंने इस करार को ऐतिहासिक बताया है. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका विनिर्माण क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है और करेगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे आज एअर इंडिया और बोइंग के बीच हुए समझौते और खरीद की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है.’ बाइडेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर वे भारत और अमेरिका के बीच के संबंध को और गहरा करने की उम्मीद कर रहे हैं.

एअर इंडिया खरीदेगी 220 बोइंग विमान

भारतीय विमान सेवा कंपनी एअर इंडिया जल्द ही अमेरिका से 220 बोइंग विमान खरीदेगी. इस पर 34 अरब रुपये खर्च होंगे. पिछले 17 साल में पहली बार एअर इंडिया विमान खरीदने जा रही है. टाटा समूह के स्वामित्व में आने के बाद यह पहला ऑर्डर है. इससे पहले साल 2005 में 111 विमानों के खरीद का ऑर्डर दिया था. इसमें 68 विमानों का ऑर्डर बोइंग को और 43 का एयरबस को मिला था. 27 जनवरी 2022 को टाटा ने एअर इंडिया को खरीदा था.

ये भी पढ़ें: Air India-Boeing Deal: अमेरिका से 220 बोइंग विमान खरीदेगी एअर इंडिया, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया ऐतिहासिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget