एक्सप्लोरर

DETAIL: जीएसटी में बदलाव के संकेत, आंकड़ों की जुबानी, पीएम ने आलोचकों को सुनाई विकास की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कंपनी सेक्रेटरी के कार्यक्रम में बोलते हुए अर्थव्यवस्था से जुड़े एक-एक मुद्दे पर आंकड़ों के साथ आलोचकों को जवाब दिया.पीएम मोदी ने कहा देश में मंदी नहीं है. जीएसटी के तहत जहां कहीं रुकावटें हैं और जो भी बदलाव और सुधार करने होंगे वो किए जाएंगे.

नई दिल्ली: कई दिनों से देश की अर्थव्यवस्था पर बहस छिड़ी हुई है. बीजेपी के ही बड़े नेता मोदी सरकार को घेर रहे हैं तो विपक्षी भी मंदी लाने के आरोप लगा रहे हैं. कहा जा रहा है कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की विकास दर रुक गई है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनी सेक्रेटरी के कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था से जुड़े एक-एक मुद्दे पर आंकड़ों के साथ आलोचकों को जवाब दिया है. पीएम मोदी ने कहा देश में मंदी नहीं है. जीएसटी के तहत जहां कहीं रुकावटें हैं और जो भी बदलाव और सुधार करने होंगे वो किए जाएंगे. जीएसटी लागू होने के 3 महीने में जो अनुभव आया है उसके आधार पर आवश्यक कदम लेने के लिए सरकार आपके साथ है. जीडीपी मोदी ने कहा कि ये बात सही है कि पिछले 3 सालों में 7.5 फीसद की औसत वृद्धि हासिल करने के बाद इस साल अप्रैल जून की तिमाही में जीडीपी वृद्धि में कमी दर्ज की गई. इस बात से इनकार नहीं करते लेकिन ये बात भी उतनी ही सही है कि सरकार इस ट्रेंड को रिवर्स करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, क्षमतावान है और हम फैसले लेने के लिए तैयार हैं. इकोनॉमी मोदी ने विकास दर की आलोचना करने वालो से कहा कि कुछ लोग सच को सच नहीं कह रहे हैं. विकास को सही दिशा मिल रही है. आपको अवश्य याद होगा कि हमारे देश में किसी वक्त जीडीपी वृद्धि से ज्यादा महंगाई में वृद्धि की चर्चा होती थी. वित्तीय घाटा, चालू घाटे में वृद्धि पर चर्चा प्रमुख रहती थी. रुपये के मुकाबले डॉलर की कीमत बढ़ने पर अखबारों में हेडलाइन बना करती थीं. यहां तक कि ब्याज दर में वृद्धि भी सभी की चर्चा में शामिल हुआ करता था. देश के विकास को विपरीत दिशा में ले जाने वाले ये सभी पैरामीटर्स कुछ लोगों को पसंद आते थे अब जब वही पैरामीटर्स सुधरे हैं, विकास को सही दिशा मिली है तो उन्हीं कुछ लोगों ने आंखों पर पर्दा डाल दिया है. इस पर्दे की वजह से उन्हें दीवार पर लिखी गई स्पष्ट चीजें भी दिखाई नहीं दे रही हैं. महंगाई विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाती रही हैं लेकिन मोदी ने आंकडों के जरिए बताया कि महंगाई काबू में है. पीएम मोदी ने कहा कि 10 फीसदी से ज्यादा महंगाई कम होकर अब इस साल औसतन 2.5 फीसदी पर आ गई है. कहां 10% कहां 2.5% ? लगभग 4 फीसदी का करंट अकाउंट डेफिसिट 1 फीसदी के आसपास आ गया है. इन सारे पैरामीटर्स को सुधारते वक्त केंद्र सरकार अपना वित्तीय घाटा पिछली सरकार के 4.5 फीसदी के घटाकर 3.5 फीसदी पर ले आई है. आज विदेशी निवेशक भारत में रिकॉर्ड निवेश कर रहे हैं. भारत का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व लगभग 30 हजार करोड़ डॉलर से 25 फीसदी बढ़कर 40 हजार करोड़ डॉलर के पार जा चुका है. मंदी मोदी ने कहा कि अगर आर्थिक मंदी होती तो कारों की बिक्री जीएसटी के बाद बढ़ नहीं जाती. देश में जून महीने के बाद पैसेंजर कारों की बिक्री में अगर 12 फीसद वृद्धि हुई है तो आप उसको क्या कहेंगे? आप क्या कहेंगे जब आपको पता चलेगा कि जून के बाद कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में 23 फीसद से ज्यादा की वृद्धि हुई है? आप क्या कहेंगे जब देश में 2 पहिया वाहनों की बिक्री में 14 फीसद से ज्यादा वृद्धि हुई है? जीएसटी जीएसटी को लेकर कुछ व्यापारी नाराज है, उनको मोदी ने संदेश दिया कि अगर जीएसटी में बदलाव करना पड़ा तो वो करेंगे. पीएम ने कहा कि GST लागू होने के 3 महीने बाद क्या हो रहा है, बारीक से बारीक चीजों की फीडबैक लिया है, हर चीज को हमने भलीभांति देखा है.GST काउंसिल की मीटिंग में मैंने उनसे कहा है कि अब 3 महीने हो गए हैं तो हम उसका रिव्यू करें और जहां जहां कठिनाइयां हैं, व्यापारियों को दिक्कत हैं, टेक्निकल दिक्कत है फॉर्म भरने की दिक्कत है जो भी दिक्कत है. उसको एक बार रिव्यू किया जाए. सभी राजनीतिक दल, सभी सरकारें मिलकर इसमें क्या बदलाव करने की जरूरत होगी उस पर काम करें. देश के व्यापारियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम लकीर के फकीर नहीं हैं और हम कभी ये दावा नहीं करते कि सारा ज्ञान हमें ही है. सही दिशा में जाने के प्रयास में जहां कहीं रुकावटें हैं उनमें सुधार करने के लिए ये सरकार आपके साथ है. 3 महीने में जो अनुभव आया है उसके आधार पर जो भी आवश्यक बदलाव हैं वो जल्द ही कर दिए जाएंगे. नौकरी कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी पर सबसे बड़ा हमला नौकरी को लेकर करता रहा है, मोदी ने इस पर भी जवाब दिया कि पीएफ खातों की संख्या बढ़ी है तो क्या ये नौकरी घटने के संकेत हैं? कार सेल्स देश में जून महीने के बाद पैसेंजर कारों की बिक्री में अगर 12 फीसदी वृद्धि हुई है तो आप उसको क्या कहेंगे. आप क्या कहेंगे जब आपको पता चलेगा कि जून के बाद कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में 23 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है, आप क्या कहेंगे जब देश में 2 पहिया वाहनों की बिक्री में 14 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हुई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था के आलोचकों को दिया जवाबः देश में मंदी का माहौल नहीं PM मोदी ने अर्थव्यवस्था के आलोचकों को दिया जवाब, ग्राफिक्स के जरिए जानें भाषण की बड़ी बातें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget