एक्सप्लोरर

PM Modi In Gujarat Highlights: गुजरात से पीएम मोदी ने 5 राज्यों को दिया AIIMS का तोहफा, राजकोट में करोड़ों के प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

PM Modi in Gujarat Highlights: गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है. यहां पर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने के अलावा वह चार राज्यों में एम्स का भी उद्घाटन करने वाले हैं.

Key Events
PM Narendra Modi Gujarat Live Updates Developmental Projects Dwarka Sudarshan Setu Inaugurate PM Modi In Gujarat Highlights: गुजरात से पीएम मोदी ने 5 राज्यों को दिया AIIMS का तोहफा, राजकोट में करोड़ों के प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Source : PTI

Background

PM Modi in Gujarat Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (24 फरवरी) को गुजरात के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे हैं. रविवार (25 फरवरी) यानी आज प्रधानमंत्री अपने गृह राज्य में 52000 करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं. इनमें से ज्यादातर प्रोजेक्ट्स गुजरात के लिए हैं, जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स देश के अन्य राज्यों के लिए हैं. पीएम मोदी ने शनिवार रात गुजरात पहुंचने के बाद जामनगर शहर में एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक रोड शो किया. उन्होंने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया. 

पीएम मोदी रविवार सुबह द्वारका में बेयट द्वारका मंदिर में पूजा और दर्शन किया, जिसके बाद उन्होंने सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने देवभूमि द्वारका जिले में जिस पुल का उद्घाटन किया, वो ओखा और बेट द्वारका के बीच स्थित चार लेन का केबल आधारित पुल है. प्रधानमंत्री रविवार दोपहर राजकोट एम्स जाएंगे और देर शाम रेसकोर्स मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी पुराने एयरपोर्ट से रैली स्थल तक एक किलोमीटर लंबे रोड शो में भी हिस्सा लेंगे. 

पीएमओ की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, पीएम मोदी देश भर में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा और पर्यटन से संबंधित 52,250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री डिजिटल तरीके से चार अन्य नवनिर्मित एम्स का भी उद्घघाटन करेंगे, जो बठिंडा (पंजाब), रायबरेली (उत्तर प्रदेश), कल्याणी (पश्चिम बंगाल) और मंगलागिरि (आंध्र प्रदेश) में स्थित हैं. 

प्रधानमंत्री 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि की बहु विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे, जिसमें स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. इनमें से 35,700 करोड़ रुपये की परियोजनाएं गुजरात के लिए हैं, जबकि बाकी अन्य राज्यों के लिए हैं. इनमें से कुछ योजनाएं लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर घोषित की जा रही है. पीएम मोदी के दौरे पर देशभर की निगाहें हैं.

18:13 PM (IST)  •  25 Feb 2024

PM Modi in Gujarat: 'आजादी के 50 वर्षों तक देश में सिर्फ एक एम्स था'

पीएम मोदी ने कहा, "विकसित भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर कैसा होगा, इसकी एक झलक आज हम राजकोट में देख रहे हैं. आजादी के 50 वर्षों तक देश में सिर्फ एक एम्स था और वो भी दिल्ली में. आजादी के सात दशकों में सिर्फ 7 एम्स को मंजूरी दी गई, लेकिन वे भी कभी पूरे नहीं बन पाए."

18:04 PM (IST)  •  25 Feb 2024

PM Modi in Gujarat: मैंने द्वारकाधीश की पवित्र भूमि को स्पर्श किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "आज मैंने द्वारकाधीश की पवित्र भूमि को स्पर्श किया. मैंने पूजन के साथ ही वहां मोर पंख को भी अंकित किया. इसलिए आज विकास और विरासत के मेरे संकल्पों को एक नई ताकत मिली है, नई ऊर्जा मिली है. विकसित भारत के मेरे लक्ष्य से आज दैवीय विश्वास भी उसके साथ जुड़ गया है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 हजार जवानों की तैनाती, 200 को डिटेन और…, CJP प्रोटेस्ट रोकने को क्या-क्या कदम?
30 हजार जवानों की तैनाती, 200 को डिटेन और…, CJP प्रोटेस्ट रोकने को क्या-क्या कदम?
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
CJP प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होंगे वांगचुक, 'मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग'
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
ड्रग्स सिंडिकेट पर ED का एक्शन, सलीम डोला के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget