एक्सप्लोरर

'पहले नियुक्ति में देरी कर होता था रिश्वत का खेल, हमने प्रक्रिया को बनाया पारदर्शी', रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी

Rozgar Mela: रोजगार मेला का आयोजन देशभर में 47 जगहों पर किया जा रहा है. पीएम ने कर्मयोगी भवन के पहले चरण की आधारशिला भी रखी है.

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (12 फरवरी) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेला में हिस्सा लिया. उन्होंने इस कार्यक्रम में एक लाख युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर यानी सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र बांटे हैं. साथ ही पीएम मोदी ने नई दिल्ली में एकीकृत परिसर 'कर्मयोगी भवन' के पहले चरण की आधारशिला रखी. यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न स्तंभों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा.

पीएम मोदी ने रोजगार मेला के अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को भारत सरकार में नौकरी देने का अधिकार लगातार तेज गति से चल रहा है. पहले की सरकारों में नौकरी के लिए विज्ञापन जारी होने से लेकर नियुक्ति पत्र देने तक बहुत लंबा समय लग जाता था. उन्होंने कहा कि इस देरी का फायदा उठाकर उस दौरान रिश्वत का खेल भी जमकर होता था. हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को अब पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है.

तय समय के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने पर जोर: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि किस तरह सरकार एक तय समय पर भर्ती पूरा करने पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का बहुत जोर है कि भर्ती प्रक्रिया एक तय समय के भीतर पूरी कर ली जाए. इससे हर युवा को अपनी योग्यता साबित करने का समान अवसर मिलने लगा है. 

उन्होंने कहा कि आज हर युवा के मन में विश्वास है कि वो कड़ी मेहनत और अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी जगह बना सकता है. 2014 के बाद से ही हमारा प्रयास रहा है कि नौजवानों को भारत सरकार के साथ जोड़कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण का सहभागी बनाएं. 

'पिछली सरकार की तुलना में 10 साल में डेढ़ गुना ज्यादा ज्यादा रोजगार दिया'

कर्मयोगी भवन को लेकर बात करते हुए पीएम ने कहा कि आज दिल्ली में एक इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स का भी शिलान्यास हुआ है. मुझे विश्वास है कि नए ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स से क्षमता निर्माण की हमारी पहल को और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि 2014 से, हमने युवाओं को मुख्यधारा में लाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने में मदद करने का प्रयास किया है. हमने अपने से पहले की सरकारों की तुलना में 10 वर्षों में डेढ़ गुना अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं. 

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम: पीएम मोदी

देश में बढ़ रहे स्टार्टअप कल्चर को लेकर बात करते हुए पीएम ने बताया कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. देश में स्टार्टअप्स की संख्या अब 1.25 लाख के आसपास पहुंच रही है. इनमें बड़ी संख्या में स्टार्टअप टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में हैं. उन्होंने कहा कि इन स्टार्टअप्स से युवाओं के लिए लाखों रोजगार बन रहे हैं. इस बार के बजट में स्टार्टअप को मिलने वाली टैक्स छूट को आगे बढ़ाने का भी ऐलान किया गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज इस रोजगार मेले के जरिए भारतीय रेलवे में भी नियुक्तियां हो रही हैं. भारतीय रेलवे आज एक बहुत बड़े ट्रांसफोर्मेशन के दौर से गुजर रहा है. इस दशक के अंत तक भारतीय रेलवे का पूरी तरह कायाकल्प होने जा रहा है.

कनेक्टिविटी से बढ़ता है रोजगार

पीएम मोदी ने कहा कि देश में जब कनेक्टिविटी का विस्तार होता है, तो उसका प्रभाव एक साथ कई चीजों पर पड़ता है. कनेक्टिविटी बेहतर होने से नए बाजार बनने लगते हैं, पर्यटन स्थलों का विकास होता है. उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी बेहतर होने से नए बिजनेस तैयार होते हैं और इससे रोजगार के लाखों अवसर बनते हैं. यानी कनेक्टिविटी अच्छी होने का सीधा प्रभाव देश के विकास पर पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी के सियासी पाला बदलने पर भड़के सत्यपाल मलिक, कहा- उनमें वो माद्दा नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृहमंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृह मंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget