एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने लिखा ब्लॉग, जी20 अध्यक्षता, अफ्रीकन यूनियन, नई दिल्ली डिक्लेरेशन समेत इन मुद्दों पर की बात

PM Modi Blog: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (30 नवंबर) को एक ब्लॉग में भारत की जी20 अध्यक्षता को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि भारत ने दुनिया को क्या-क्या दिया है.

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जी20 की अध्यक्षता और एक नये बहुपक्षवाद की सुबह की बात की है. पीएम मोदी ने एक ब्लॉग में लिखा कि गुरुवार (30 नवंबर) को 365 दिन पूरे हुए, जब भारत को जी20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि ये 'वसुधैव कुटुंबकम' (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) की भावना को प्रतिबिंबित करने, प्रतिबद्धता जताने और फिर से इस पल को जीने का मौका है. 

पीएम मोदी ने लिखा कि जिस वक्त हमने जी20 की अध्यक्षता संभाली. उस वक्त दुनिया कई तरह की परेशानियों से जूझ रही थी. दुनिया कोविड-19 से उबर रही थी, उसके ऊपर जलवायु परिवर्तन का खतरा मंडरा रहा था, वित्तीय अस्थिरता और कर्ज की समस्या ने भी उसे परेशान किया हुआ था. ये सबकुछ ऐसे समय पर हो रहा था, जब दुनियाभर में बहुपक्षवाद घट रहा था. दुनिया में चल रहे संघर्षों और प्रतिस्पर्धा के बीच विकास सहयोग प्रभावित हुआ, जिससे प्रगति में बाधा आई. 

ब्लॉग में और क्या-क्या कहा गया?

अपने ब्लॉग में पीएम मोदी ने लिखा कि जी20 का अध्यक्ष बनते हुए भारत ने दुनिया को यथास्थिति का एक विकल्प दिया. इसने जीडीपी-केंद्रित से मानव-केंद्रित प्रगित की ओर कदम बढ़ाए. भारत का मकसद दुनिया को ये याद दिलाना रहा है कि हमें कौन सी चीजें जोड़ती हैं, न कि वो चीजें जो हमें विभाजित करती हैं. आखिर में वैश्विक बातचीत को कुछ लोगों के हितों से आगे बढ़कर कई लोगों की आकांक्षाओं को रास्ता देना रहा. इसके लिए बहुपक्षवाद में सुधार की जरूरत थी. 

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्य-उन्मुख और निर्णायक- ये वो चार शब्द हैं, जो जी20 अध्यक्ष के तौर पर हमारे दृष्टिकोण को पूरी तरह से परिभाषित करते हैं. नई दिल्ली लीडर्स डेक्लेरेशन (एनडीएलडी) इन चारों की बातों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है. एनडीएलडी को सर्वसम्मति के साथ सभी जी20 सदस्य देशों के जरिए अपनाया गया है. समावेशिता हमारी अध्यक्षता के केंद्र में रही है. 

पीएम मोदी आगे लिखते हैं कि जी20 के स्थायी सदस्य के तौर पर अफ्रीकन यूनियन को शामिल करने से 55 अफ्रीकी देश एक बार में ही जी20 से जुड़ गए हैं. इस तरह इस वैश्विक संगठन में शामिल देशों की कुल आबादी दुनिया की 80 फीसदी आबादी के बराबर है. इस सक्रिय रुख ने वैश्विक चुनौतियों और अवसरों पर अधिक व्यापक बातचीत को बढ़ावा दिया है. पूरा ब्लॉग पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करिए. 

यह भी पढ़ें: 30 नवंबर को पीएम मोदी देंगे 51 हजार लोगों को सरकारी नौकरी का लेटर, कई सरकारी विभागों में होगी नियुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget