एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: हिमालय में मेडिटेशन, स्कूली दिनों में थिएटर... क्या आप जानते हैं पीएम मोदी से जुड़ी ये 10 दिलचस्प बातें?

Happy Birthday PM Modi: पीएम मोदी 12 वर्षों से ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे. वे काफी छोटी उम्र में आरएसएस से जुड़ गए थे.

PM Modi Interesting Facts: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (17 सितंबर) को अपना 73वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. एक साधारण परिवार से आने वाले पीएम मोदी आज दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं. 

पीएम मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक के रूप में शुरू हुआ और धीरे-धीरे वह भारतीय जनता पार्टी के करिश्माई नेता के रूप में उभरे. प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने 2001 से 2014 के बीच 12 सालों से ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया.

आपको पीएम मोदी के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट बताते हैं- 

1. पीएम मोदी की राजनीति में शुरुआत 8 साल की छोटी उम्र में हुई जब वह लक्ष्मणराव इनामदार के मार्गदर्शन में आरएसएस के जूनियर कैडेट बन गए, जो बाद में उनके गुरु बने. 

2. पीएम मोदी अपनी युवावस्था में साधु बनने की आकांक्षाएं रखते थे. उन्होंने लगभग दो साल हिमालय में एकांत में बिताए, जहां उन्होंने ध्यान किया और हिंदुत्व के दर्शन को अपनाया. 

3. जब 2001 में नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, तब वे राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं थे. उन्होंने बाद में उपचुनाव में जीत दर्ज की थी.

4. नरेंद्र मोदी को 1947 में देश की आजादी के बाद पैदा हुए पहले भारतीय प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त है.

5. राजनीति से परे पीएम मोदी एक लेखक भी हैं. उन्होंने कई कविताएं लिखी हैं. 

6. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली. साथ ही उन्होंने तीन से ज्यादा लोगों का निजी स्टाफ नहीं रखा. 

7. पीएम मोदी को वैश्विक फैशन आइकन भी माना जाता है. उनकी 'मोदी जैकेट' और 'मोदी कुर्ता' काफी फैमस हैं. उनका पसंदीदा कपड़ों का ब्रांड, जेड ब्लू, अहमदाबाद से है.

8. पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी लगातार दूसरी बार स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं.

9. पीएम मोदी के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लगभग 92 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे लोकप्रिय विश्व नेताओं में से एक बनाते हैं.

10. अपने स्कूल के दिनों में पीएम मोदी थिएटर किया करते थे. वे नाटक तैयार करने और मंचन में भी माहिर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

I.N.D.I.A. की पहली रैली रद्द? कांग्रेस नेताओं को ही जानकारी नहीं, जानें अब तक किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Pakistan Relations: भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'
भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'
Petrol Diesel Price Cut : 'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'सभी विभाग तालमेल बनाकर करें काम', कम बारिश को लेकर कैबिनेट मीटिंग में बोले PM मोदी 
'सभी विभाग तालमेल बनाकर करें काम', कम बारिश को लेकर कैबिनेट मीटिंग में बोले PM मोदी 

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget