एक्सप्लोरर

पीएम मोदी आज रामनगरी अयोध्या के दौरे पर, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो, जानिए पूरा शेड्यूल

PM Modi Ayodhya VIsit: पीएम मोदी आज UP के अयोध्या में राम मंदिर में पूजा करने के साथ एक रोड शो करेंगे. साथ ही समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में एक रैली को भी संबोधित करेंगे. 

Loksabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Naredra modi) आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे. पीएम आज सबसे पहले सपा के गढ़ इटावा (Itawa) में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे सीतापुर पहुंच कर रैली को संबोधित करेंगे और फिर शाम को अयोध्या का दौरा करेंगे.

पीएम के चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को सपा के गढ़ इटावा से होगी. यहां पीएम मोदी सपा पर तीखा हमला बोल सकते हैं. पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के तमाम नेता सपा को मुलायम सिंह यादव के परिवार के पांच सदस्यों के लोकसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर घेर रहे हैं. इससे पहले सीएम योगी ने सपा के गढ़, मैनपुरी में दो रैलियां और एक रोड शो कर चुके हैं.

अयोध्या में ऐसा होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी रविवार दोपहर को इटावा के बाद सीतापुर में भी रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीतापुर के धौरहरा से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर राम नगरी अयोध्या पहुंचेंगे. अयोध्या में राम लाल के दरबार में दर्शन-पूजन के बाद वो राम जन्मभूमि पथ के पास स्थित सुग्रीव किला से रोड शो शुरू कर लता मंगेशकर चौक (lata mangeshkar chowk) पर इसे खत्म करेंगे. रोड शो के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद रहेंगे. रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से ओडिशा के भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे.

कौन-कौन है मैदान में

फैजाबाद लोकसभा सीट की बात करें तो यहां  बीजेपी ने मौजूदा सांसद लल्लू सिंह (lallu singh) पर भरोसा जाताया है. लल्लू सिंह बीते तीन बार से फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र (Faizabad Lok sabha Constituency) से सांसद हैं. वहीं ‘INDIA’ गठबंधन ने अवधेश प्रसाद (avdhesh prasad) को मैदान में उतारा है जो 9 बार के विधायक हैं. फैजाबाद लोकसभा सीट पर 22 लाख 16 हजार 172 वोटर हैं. इनमें 48 हजार 934 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे. इनमें 11 लाख पुरुष, 10 लाख महिला और 71 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. 

7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग

दो चरणों में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. वहीं अब प्रशासन तीसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गया है. 7 मई को तीसरे चरण में  उत्तर प्रदेश की 10 सीटों संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, और बरेली सहित देश के 95 सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget