एक्सप्लोरर

मालदीव के स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि बने PM मोदी, कहा- 'हम मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध'

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. यहां पीएम, मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने दोनों देशों के सम्बन्धों पर बात की.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (26 जुलाई, 2025) को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मोदी का समारोह में शामिल होना दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का एक और संकेत है.

मालदीव की राजधानी के मध्य में स्थित समारोह स्थल, ‘रिपब्लिक स्क्वायर’ पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनके मंत्रिमंडल के शीर्ष मंत्रियों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी, मुइज्जू के बगल में बैठे और मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित 50 मिनट से अधिक समय के कार्यक्रम को देखा.

समारोह में हुई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

समारोह में सैन्य परेड, बच्चों और पारंपरिक कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं. इसमें मालदीव के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया. मोदी ने कहा, ‘भारत और मालदीव के बीच गहरी साझेदारी है, जो आपसी सम्मान, साझा मूल्यों और सांस्कृतिक और आर्थिक आदान-प्रदान के लंबे इतिहास पर आधारित है.’

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘हमारे संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जो लोगों के बीच आपसी संपर्क और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग से आकार ले रहे हैं. भारत-मालदीव के लोगों की आकांक्षाओं का समर्थन करने और हमारे ग्रह की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है.’

मालदीव का विश्व मंच पर विशिष्ट स्थान

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात थी. इस महत्वपूर्ण अवसर ने मालदीव के लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत भावना को प्रदर्शित किया.’ उन्होंने कहा, ‘यह पिछले कुछ सालों में देश की परिवर्तन यात्रा का भी प्रतीक है. अपनी प्राचीन समुद्री परंपराओं से लेकर जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व तक, मालदीव ने विश्व मंच पर अपने लिए एक विशिष्ट स्थान बनाया है.’

मोदी ने कहा, ‘मालदीव के महान लोगों को मेरी ओर से शुभकामनाएं.’ विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिसरी समेत प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल के कई सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

भारत की ओर से 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा

प्रधानमंत्री शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को दो दिवसीय यात्रा पर माले पहुंचे थे. उनका मुख्य उद्देश्य मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेना था. मोदी की मालदीव यात्रा को तनाव के दौर के बाद द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. द्विपक्षीय संबंधों में यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि चीन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू नवंबर 2023 में ‘इंडिया आउट’ अभियान के बल पर द्वीपीय राष्ट्र की सत्ता में आए हैं.

भारत ने शुक्रवार को मालदीव के लिए 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणा की थी और जल्द ही एक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति व्यक्त की थी. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत को मालदीव का ‘सबसे भरोसेमंद’ मित्र होने पर गर्व है. मोदी ने शनिवार को मालदीव में भारतीय समुदाय के लोगों से भी वार्ता की और दोनों देशों के बीच मजबूत और जीवंत संबंधों के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की.

ये भी पढ़ें:- दुश्मनों पर 'प्रहार' करने को तैयार भारतीय सेना, नागालैंड में दिखाई ताकत, चीन-पाकिस्तान के उड़ेंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget