एक्सप्लोरर

दुश्मनों पर 'प्रहार' करने को तैयार भारतीय सेना, नागालैंड में दिखाई ताकत, चीन-पाकिस्तान के उड़ेंगे होश

भारतीय सेना ने नागालैंड के कोहिमा में एक्सरसाइज 'ड्रोन प्रहार' का प्रदर्शन किया. इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग स्पीयर कोर मौजूद रहे.

भारत के पूर्वोत्तर राज्य में से एक नागालैंड में भारतीय सेना ने 'एक्सरसाइज ड्रोन प्रहार' के तहत अत्याधुनिक ड्रोन एकीकरण का प्रदर्शन किया. यह एक उन्नत सैन्य अभ्यास है, जिसे पैदल सेना और सहायक सेनाओं की ओर से सामरिक अभियानों में ड्रोन तकनीक के एकीकरण को प्रमाणित करने के लिए डिजाइन किया गया है. 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये अभ्यास राजधानी कोहिमा में किया गया, जिस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग स्पीयर कोर मौजूद रहे और अभ्यास का अवलोकन किया. 

युद्ध मैदान में 'ड्रोन प्रहार' के कार्य 

वास्तविक परिचालन स्थितियों में आयोजित इस अभ्यास में युद्धक्षेत्र की सामरिक और परिचालन परतों में खुफिया, निगरानी और टोही (आईएसआर), वास्तविक समय सेंसर-टू-शूटर लिंक और सटीक लक्ष्यीकरण के लिए ड्रोन की प्रभावी तैनाती का प्रदर्शन किया गया. इस 'ड्रोन प्रहार' के अभ्यास का मुख्य उद्देश्य निगरानी, रियल टाइम टारगेटिंग और सेंसिंग, सटीक निशाना साधना, टैक्टिकल कमांडरों की निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाना और लेयर्ड सर्विलांस के माध्यम से सिचुएशनल अवेयरनेस को बढ़ाना है.

इस अभ्यास के दौरान ड्रोन एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण सक्षमताओं का भी परीक्षण किया गया, जिसमें हवाई क्षेत्र में टकराव की स्थिति से निपटना, सुरक्षित संचार और विभिन्न सेनाओं में समन्वय प्रोटोकॉल शामिल हैं. यह अभ्यास ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करता है, जो आधुनिक युद्ध क्षेत्र में नवाचार, तत्परता और तकनीकी श्रेष्ठता के प्रति भारतीय सेना के समर्पण को दर्शाता है.


दुश्मनों पर 'प्रहार' करने को तैयार भारतीय सेना, नागालैंड में दिखाई ताकत, चीन-पाकिस्तान के उड़ेंगे होश

3 राज्यों के रक्षा पीआरओ ने किया पोस्ट

मणिपुर, नागालैंड और दक्षिण अरुणाचल के रक्षा पीआरओ के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस अभ्यास की तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने लिखा, 'भारतीय सेना के जनरल ऑफिसर कमांडिंग स्पीयरकॉर्प्स ने ड्रोन प्रहार अभ्यास देखा. यह युद्धक्षेत्र संचालन में ड्रोन तकनीक को एकीकृत करने वाला एक अत्याधुनिक अभ्यास है.'

उन्होंने लिखा, 'वास्तविक परिस्थितियों में आयोजित इस अभ्यास में आईएसआर और सटीक लक्ष्यीकरण का प्रदर्शन किया गया. यह अभ्यास तकनीक-सक्षम बल की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो भारतीय सेना के नवाचार, तत्परता और भविष्य की तैयारी पर केंद्रित होने की गवाही देता है.'

ये भी पढ़ें:- 'दोनों देश के रिश्ते कूटनीति से परे, भरोसे की मिसाल', भारत संग रिश्तों पर बोले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
नई दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
PM मोदी की यूएई समेत इन 5 देशों की यात्रा क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? विदेश मंत्रालय ने बताया
PM मोदी की यूएई समेत इन 5 देशों की यात्रा क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? विदेश मंत्रालय ने बताया
पॉक्सो मामले में बंदी साई भागीरथ ने हाई कोर्ट का किया रुख, CM रेवंत रेड्डी के आदेश के कुछ ही घंटों बाद जमानत के लिए दिया आवेदन
पॉक्सो मामले में बंदी साई भागीरथ ने HC का किया रुख, CM रेवंत रेड्डी के आदेश के कुछ ही घंटों बाद जमानत के लिए दिया आवेदन
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget