एक्सप्लोरर

सिंगापुरः पीएम मोदी का पाकिस्तान पर निशाना, कहा- आतंकी हमलों के सभी सुराग एक ही ओर इशारा करते हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस से कहा कि विश्व भर में हुए आतंकवादी हमलों के सभी सुराग एक ही सूत्र और एक ही जगह से उपजे होने की ओर इशारा करते हैं.

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस से कहा कि विश्व भर में हुए आतंकवादी हमलों के सभी सुराग एक ही सूत्र और एक ही जगह से उपजे होने की ओर इशारा करते हैं. पीएम मोदी ने ईस्ट एशिया समिट से इतर पेंस से आपसी हितों वाले अनेक द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. साथ ही पाकिस्तान में हाल ही में आयोजित चुनावों में आतंकवादियों के चुनाव लड़ने पर भी चिंता जताई. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि आंतकवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई.

विजय गोखले ने बताया की बातचीत के दौरान पेंस ने 26 नवम्बर को मुंबई आतंकवादी हमले के 10 वर्ष पूरा होने का जिक्र किया और आंतकवाद को शिकस्त देने के लिए दोनों पक्षों के बीच सहयोग की सराहना की. वहीं पीएम मोदी ने सहानुभूति जताने के लिए पेंस का आभार जताया. साथ ही किसी भी देश और संगठन का नाम लिए बिना कहा कि विश्व भर में हुए आतंकवादी हमलों के सभी सुराग एक ही सूत्र और एक ही स्थान से उपजे होने का इशारा करते हैं.

उनका इशारा परोक्ष रूप से पाकिस्तान की ओर था. गौरतलब है कि विश्व भर में हुए आतंकवादी हमलों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी मूल के लोगों का हाथ होने की बात सामने आई है. कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनों में दो दिसंबर 2015 को पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति की गोलीबारी में 14 लोग मारे गए थे. वहीं जून 2017 में लंदन में चाकू से हमला करने वाले तीन आतंकवादियों में से एक पाकिस्तानी मूल का था. इस हमले में सात लोग मारे गए थे और 49 लोग जख्मी हो गए थे.

पीएम मोदी ने मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की पार्टी के पाकिस्तान में 25 जुलाई को चुनाव लड़ने पर भी चिंता जताई. गोखले ने बताया कि उन्होंने (मोदी) कहा कि मुंबई हमले में शामिल लोगों को पाकिस्तान में हाल ही में हुए चुनाव में एक राजनीतिक प्रक्रिया में मुख्यधारा में लाना केवल दो देशों भारत और अमेरिका के लिए ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का कारण होना चाहिए.’’

गौरतलब है कि पाकिस्तान में हाल ही में हुए चुनाव में कुछ खुंखार आतंकवादी सरगना भी खडे़ हुए थे. विदेश सचिव ने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच इस बात पर अच्छी सहमति बनी है कि आंतकवाद निरोधक सहयोग को किस प्रकार से आगे बढ़ाया जाए. साथ ही दोनों देशों ने स्वीकार किया है कि यह एक चुनौती है जिसके खिलाफ हमें एक साथ तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिल कर लड़ना है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद पर बेंगलुरु में FIR, SC-ST के तहत मामला दर्ज
खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद पर बेंगलुरु में FIR, SC-ST के तहत मामला दर्ज
कुवैत में पीड़ित भारतीय महिला ने लगाई मदद की गुहार, MEA ने उठाया कदम
कुवैत में पीड़ित भारतीय महिला ने लगाई मदद की गुहार, MEA ने उठाया कदम
नेपाल बाढ़ः ‘275 भारतीय नागरिक अब भी लापता’, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
नेपाल बाढ़ः ‘275 भारतीय नागरिक अब भी लापता’, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget