एक्सप्लोरर

PM मोदी ने महागठबंधन को बताया महामिलावट, कांग्रेस का पलटवार- 'महाघमंड वालों को जनता जवाब देगी'

Lok Sabha Election 2019: 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जबर्दस्त सफलता हासिल की थी. वहीं टीएमसी और एआईडीएमके के छोड़कर सभी विपक्षी दलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) को लेकर बीजेपी के विरोध में विपक्षी दलों का राज्यवार गठबंधन का फॉर्मूला करीब-करीब तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे महामिलावट करार दिया है. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ने यह महामिलावट 30 साल देखी है. स्वस्थ समाज महामिलावट से दूर रहता है और मजबूत लोकतंत्र में भरोसा करता है. उन्होंने कहा, ''महामिलावट अब चलने वाली नहीं है. देशवासी जनता के प्रति समर्पित सरकार चाहते हैं.''

पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा, ''कोलकोता से चेन्नई तक, जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक को महा मिलावट नहीं कहते हैं, उसे देश की विविधता कहते हैं। जो लोग महा घमंड से देश की विविधता का मजाक उड़ाते हैं, उनको जवाब देश की जनता देगी.''

पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे ही बोलते हैं हम जो पूछते हैं उसका जवाब नहीं देते. सिर्फ मनमानी बात करते हैं जिनकी कोई जमीनी हकीकत नहीं होती है.

ध्यान रहे कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जबर्दस्त सफलता हासिल की थी. वहीं टीएमसी और एआईडीएमके के छोड़कर सभी विपक्षी दलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

जिसके बाद से राज्यों में विपक्षी दलों का गठबंधन रूप ले रहा है. सबसे अधिक सीटों वाले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने गठबंधन किया है. वहीं बिहार में कांग्रेस, आरजेडी, आरएलएसपी और हम साथ लड़ने का एलान कर चुकी है. झारखंड में कांग्रेस और झामुमो साथ लड़ेगी. कांग्रेस ने तमिलनाडु में डीएमके के साथ और महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की विभिन्न सरकारों के शासनकाल के 55 साल सत्ताभोग वाले थे जबकि बीजेपी की सरकार के 55 महीने सेवाभाव वाले साल रहे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की पहचान पारदर्शिता, ईमानदारी तथा भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने, जनता के लिये तेज गति से काम करने के रूप में बनी है. उन्होंने उज्ज्वला, सौभाग्य योजना, मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया आदि विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लक्ष्य देश की गरीब जनता का स्तर ऊंचा उठाना है.

PM के 'उल्टा चोर चौकीदार को डांटे' वाले बयान पर राहुल बोले- बस ये याद रखिये मोदी ने अंबानी को पैसे दिये

प्रधानमंत्री ने राफेल सौदे पर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में सेना को निहत्था बनाकर रखा और वह नहीं चाहती कि देश की वायुसेना मजबूत हो. साथ ही उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस किसके फायदे के लिये राफेल सौदा रद्द कराना चाहती है?

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आप इतनी तैयारी करो कि 2023 में फिर से (उनकी संभावित सरकार के खिलाफ) अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़े . उन्होंने कहा कि हमारे पास समर्पण भाव है इसलिये दो सीटों से यहां तक पहुंच गए और अभिमान के कारण आप (कांग्रेस) 44 पर रह गए.

राफेल से लेकर रोजगार तकः प्रधानमंत्री मोदी के संसद में दिए गए भाषण की बड़ी बातें

मोदी ने सरकार के खिलाफ लगाये गये विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुये कहा कि यह चुनावी वर्ष है, इसलिये हर किसी की कुछ न कुछ बोलने की मजबूरी भी है. उन्होंने कहा ‘‘यह सही है कि यहां से हमें जनता के बीच जाकर अपने काम का हिसाब देना होता है. मैं आप सभी को चुनावी मैदान में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिये शुभकामनायें देता हूं.’’

प्रधानमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव में नयी पीढ़ी, खासकर पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवा मतदाताओं की अहम भूमिका का जिक्र करते हुये कहा कि इस चुनाव में युवा पीढ़ी राष्ट्र को नयी दिशा देने में मददगार साबित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget