एक्सप्लोरर

ASEAN Summit: पहनाई शॉल, किया ट्रेडिशनल डांस, जकार्ता में कुछ यूं हुआ पीएम मोदी का स्वागत, आसियान सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

पीएम नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को 20वें आसियान सम्मेलन और 18वें ईस्ट एशिया सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए हैं. सम्मेलन के बाद वह आज ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

ASEAN-India Summit: आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (7 सितंबर) की सुबह इंडोनेशिया पहुंचे. वह आसियान और ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर पीएम मोदी 10 देशों के संगठन के सम्मेलन में शामिल होने के लिए जकार्ता गए हैं. फ्लाइट से उतरते ही इंडोनेशिया के परंपरागत तरीके से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता, इंडोनेशिया पहुंच गए हैं. आज वह 20वें आसियान सम्मेलन और 18वें ईस्ट एशिया सम्मेलन में शामिल होंगे.' अरिंदम बागची ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फ्लाइट से उतरने के बाद पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उच्च अधिकारी मौजूद थे. शॉल पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. इस दौरान, वहां कुछ कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में ट्रेडिशनल डांस भी प्रस्तुत किया. सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी स्ट्रेटिजिकली महत्वपूर्ण देशों के साथ भारत के संबंधों के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे.

इंडोनेशिया के लिए रवाना होने से पहले क्या बोले पीएम मोदी
जकार्ता के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह सम्मेलन में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं और आसियान के साथ जुड़ाव को भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ करार दिया. उन्होंने कहा कि पिछले साल हुई व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने दोनों पक्षों के संबंधों में नई ऊर्जा का संचार किया है. इंडोनेशिया आसियान  के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. आसियान को क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है और भारत, अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं.

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'आसियान से संबंधित बैठकों में भाग लेने के लिए जकार्ता रवाना. इसमें 20वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन शामिल है, जो एक ऐसी साझेदारी पर केंद्रित है जिसे हम बहुत पसंद करते हैं. मैं 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी भाग लूंगा, जो स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण और डिजिटल नवाचारों जैसे महत्वपूर्ण विकासात्मक क्षेत्रों पर केंद्रित है.'

आसियान देशों के साथ भारत की साझेदारी की रूपरेखा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह आसियान से संबंधित बैठकों में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर जकार्ता जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं आसियान नेताओं के साथ हमारी साझेदारी की भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं, जो अब अपने चौथे दशक में प्रवेश कर चुकी है.' प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके बाद वह 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि यह मंच खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित क्षेत्र के लिए महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का एक उपयोगी अवसर प्रदान करता है.

उन्होंने कहा, 'मैं इन वैश्विक चुनौतियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए व्यावहारिक सहयोग उपायों पर अन्य ईएएस नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए तत्पर हूं.' पिछले साल बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया की अपनी यात्रा को याद करते हुए पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि इस यात्रा से आसियान क्षेत्र के साथ भारत के संबंध और गहरे होंगे. 

(न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:
भारत या इंडिया पर विवाद जारी...पीएम मोदी की मंत्रियों को खास हिदायत, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- I.N.D.I.A से डरी बीजेपी | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget