एक्सप्लोरर

'पीएम ने मांगी थी माफी, कहा- हमसे भूल हो गई', किसान आंदोलन के दौरान देश से लौटाए गए NRI सिख बिजनेसमैन का दावा

किसान आंदोलन के दौरान दर्शन सिंह धालीवाल को नई दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था. इस बार प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मानित किया गया.

Pravasi Bhartiya Samman 2023: साल 2023 में प्रवासी भारतीय सम्मान जिन एनआरआई को दिया गया है उनमें अमेरिका में बसे NRI दर्शन सिंह धालीवाल भी हैं. दर्शन सिंह धालीवाल ने दावा किया है कि पीएम मोदी ने उनसे 150 लोगों के सामने माफी मांगी थी जिसमें उन्होंने अपनी बड़ी गलती को लेकर दुख जताया था. 

दरअसल दर्शन सिंह धालीवाल वही एनआरआई हैं जिन्हें 23-24 अक्टूबर 2021 को किसान आंदोलन के दौरान लंगर लगाने के लिए नई दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था. मंगलवार को इन्हीं दर्शन सिंह को राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा. 

पीएम ने कहा- बड़ी भूल हो गई
पुरस्कार लेने के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए दर्शन सिंह ने कहा कि "मुझे वापस भेजने के लिए प्रधानमंत्री ने 150 लोगों के सामने माफी मांगी थी और कहा 'हमसे बड़ी भूल हो गई, आपको भेज दिया, पर आपका बड़प्पन है जो हमारे कहने पर फिर भी आ गए'."

दर्शन सिंह और प्रधानमंत्री के बीच बातचीत का ये किस्सा अप्रैल 2022 का है जब पीएम मोदी दुनिया भर से आए सिख प्रतिनिधिमंडल से अपने आधिकारिक आवास पर मिले थे. इस दौरान प्रधानमंत्री ने सिखों के योगदान का जिक्र करते हुए कहा था कि "सिख समुदाय ने दूसरे देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा की है."

दर्शन सिंह को क्यों भेजा गया था वापस?
अक्टूबर 2021 की उस घटना को याद करते हुए दर्शन सिंह ने कहा अधिकारियों ने उनके सामने सिर्फ दो विकल्प दिए थे. दर्शन सिंह ने बताया "मुझसे कहा गया या तो लंगर रोकर मध्यस्थता करूं या फिर वापस चला जाऊं."

दर्शन सिंह धालीवाल 1972 में अमेरिका चले गए थे. आज वे एक सफल व्यवसायी हैं और वहां पर फ्यूल स्टेशन की चेन चलाते हैं. दर्शन सिंह ने बताया कि 2020 में दिसम्बर की सर्दियों में जब किसान दिल्ली में थे तो उस दौरान बारिश होने लगी थी. उन्होंने कहा "मैने वीडियो देखा, वे बारिश के बीच सो रहे थे. सर्दियों का मौसम था. मुझे लगा इन लोगों को मदद की जरूरत है. मैने लंगर डालने का फैसला किया. उन्हें बेड, कंबल और रजाई पहुंचाई.

धालीवाल ने बताया कि जो कुछ उन्होंने किया वह बस मानवता की वजह से था. इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा "मैने ये लोगों के लिए किया था."

यह भी पढ़ें

Indore: 27 प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपित मुर्मू ने किया सम्मानित, कहा- 'भारत दुनिया के साथ मिलकर काम कर रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget