एक्सप्लोरर

रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- कोरोना से बचने के लिए 'दवाई भी कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखिए

Happy Ram Navami 2021 PM Modi Wishes: रामनवमी का त्योहार भगवान राम के जन्म से जुड़ा है. मान्यता है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ था.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कोरोना के इस संकट काल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेश का जिक्र करते हुए कोरोना से बचने के उपायों का पालन करने का अनुरोध किया है.

पीएम मोदी ने अपने दो ट्वीट में लिखा, "रामनवमी की मंगलकामनाएं. देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे. जय श्रीराम! आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें. कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए. 'दवाई भी, कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखिए."

रामनवमी की पूर्वसंध्या पर राष्ट्रपति कोविंद ने दीं शुभकामनाएं
इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को रामनवमी की पूर्वसंध्या पर शुभकामनाएं दी और उनसे यशस्वी भारत के निर्माण के लिये भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन एवं कार्यो में आत्मसात करने को कहा. रामनवमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कोविंद ने कहा कि भगवान राम का जन्मदिवस देश में रामनवमी के रूप में काफी जोश के साथ मनाया जाता है.

राष्ट्रपति ने कहा, "न्याय और मानवीय सम्मान के लिये प्रयास करते हुए हम मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के आदर्शो को काफी सहायक पाते हैं. भगवान राम ने हमें सिखाया कि धार्मिक जीवन कैसे जीएं. भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन और धर्म, संयम व सच्चाई के बारे में उनकी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती है. इस अवसर पर हम यशस्वी भारत के निर्माण के लिए भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन एवं कार्यो में आत्मसात करने का संकल्प लें. रामनवमी के इस शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं."

ये भी पढ़ें-
कोरोना संकट के बीच मदद के लिए आगे आया ये संगठन, संक्रमितों के घर भिजवा रहा है खाना

उन्नाव: रेलवे स्टेशन पर हो रही है प्रवासी श्रमिकों का कोरोना टेस्ट, यहां बना क्वारंटाइन सेंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget