एक्सप्लोरर

कल बनारस दौरे पर होंगे पीएम मोदी, बनारस-प्रयागराज सिक्स लेन हाईवे का करेंगे उद्घाटन, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

लॉकडाउन की वजह से नौ महीने बाद पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे. वे इस दौरान दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी देव दीपावली महोत्सव में भी शामिल होंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वाराणसी में अपने संसदीय क्षेत्र में 50 किलोमीटर हवाई और 40 किलोमीटर सड़क मार्ग से दौरा करेंगे. पीएम मोदी फरवरी में वाराणसी आए थे तब से लॉकडाउन के बाद वह अब पहली बार वाराणसी आ रहे हैं. प्रधानमंत्री का अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में ये 23वां दौरा होगा. पीएम अपने संसदीय क्षेत्र में कल  पौने सात घंटे गुजारेंगे. इस दौरान वे दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य कार्यक्रम वाराणसी के मिर्जामुराद के खजूरी में वाराणसी-हंडिया सिक्स लेन सड़क का लोकार्पण और देव दीपावली महोत्सव में भाग लेना है. प्रधानमंत्री दोपहर 2:10 पर बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे यहां से सेना के विमान से वे सीधे खजूरी पहुंचेंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे. जनसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ वाराणसी हड्डियां सिक्स लेन का लोकार्पण करेंगे. खजूरी से प्रधानमंत्री डोमरी हेलीपैड पर पहुंचेंगे जहां से वह सड़क मार्ग से भगवान अवधूत राम घाट पहुंचकर क्रूज में सवार होंगे.

क्रूज़ में सवार होकर पीएम सीधे ललिता घाट पहुंचेंगे, जहां से विश्वनाथ मंदिर परिसर जाएंगे यहां दर्शन पूजन करने के बाद एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विश्वनाथ धाम के निर्माण की प्रगति देखेंगे. विश्वनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री फिर ललिता घाट पर 4.45 बजे आएंगे और अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर राजघाट जाएंगे, जहां पर 5:00 बजे दीप जलाकर देव दीपावली का उद्घाटन करेंगे.

देव दीपावली के दीप प्रज्वलित करने के बाद यहीं पर पर्यटन विभाग की तरफ से तैयार की गई एक वेबसाइट का लोकार्पण भी करेंगे. राजघाट में पीएम मोदी बीजेपी के 5000 कार्यकर्ताओं को और वाराणसी के संभ्रांत लोगों को संबोधित करेंगे.

शाम 5.45 बजे राजघाट से प्रधानमंत्री क्रूज पर सवार होकर रविदास घाट के लिए रवाना होंगे. बीच में प्रधानमंत्री चेत सिंह घाट पर 10 मिनट के लिए रुकेंगे जहां पर वे लेजर शो का मुआयना करेंगे.

लेजर शो देखने के बाद 6:45 बजे प्रधानमंत्री रविदास घाट पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से सारनाथ के लिए रवाना होंगे. शाम 7:30 पर प्रधानमंत्री सारनाथ पहुंचकर लाइट एंड साउंड शो देखेंगे, इस दौरान प्रधानमंत्री कुछ तिब्बती लोगों से भी मुलाकात करेंगे.

इसके बाद रात 8:15 पर प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे वहां से 8:50 पर एक विशेष विमान से दिल्ली वापस चले जाएंगे. पीएम मोदी का अपने लोकसभा क्षेत्र में ये 23वां दौरा है. लॉकडाउन की वजह से नौ महीने बाद अपने लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण के लिए जाएंगे. हालांकि लॉकडाउन के दौरान पीएम मोदी वीडियो कॉनफ़्रेंसिंग के ज़रिए ज़रूर जुड़ चुके हैं.

मैंने किसानों के आंदोलन को कभी राजनीति से प्रेरित नहीं बताया, न अब कह रहा हूं- अमित शाह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC MLA Suspend: ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC के दो विधायक सस्पेंड
ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC के दो विधायक सस्पेंड
भारत आएंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर 6 जून को प्रदर्शन
भारत आएंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर 6 जून को प्रदर्शन
'शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में नहीं लगी थी आग', दिल्ली में फायरकांड पर आया सरकार का बयान
'शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में नहीं लगी थी आग', दिल्ली में फायरकांड पर आया सरकार का बयान
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल

वीडियोज

Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग | Latest News | Institute Fire
Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP
New Tata Tiago EV facelift walkaround | #tata #tatatiago #autolive
'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
World Milk Day: दूध उत्पादन में भारत नंबर-1, तो दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
World Milk Day: दूध उत्पादन में भारत नंबर-1, तो दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?
Embed widget