एक्सप्लोरर

BRICS: चीन पहुंचे मोदी का जोरदार स्वागत, गूंजे भारत माता की जय के नारे

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कल यानी पांच सितंबर तक शियामेन में रहेंगे, जिसके बाद वो म्यांमार के लिए रवाना हो जाएंगे.

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के शियामेन शहर पहुंच चुके हैं. बीती रात उन्होंने वहां भारतीय समुदाय से मुलाकात भी की. पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से कल यानी मंगलवार को मिल सकते हैं. खास बात ये रही कि पीएम मोदी के पहुंचते ही चीन की धरती पर लगे भारत माता की जय के नारे लगने लगे.  जिनपिंग से मुलाकात पर रहेंगी सबकी निगाहें चीन की धरती पर भारत माता की जय के नारों की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि ये सम्मेलन भारत-चीन के बीच डोकलाम विवाद खत्म होने के ठीक बाद हो रहा है. सम्मेलन में सबकी निगाह पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर भी रहेगी. चीन में भी उठेगा आतंक का मुद्दा! प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स के नवें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कल ही चीन के शियामेन शहर पहुंचे. ब्रिक्स का आठवां शिखर सम्मेलन गोवा में हुआ था, जिसकी अध्यक्षता भारत ने की थी. गोवा शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को घेरने की भारत की रणनीति काफी सफल रही थी और चीन में भी ये मुद्दा उठाए जाने के आसार हैं. हालांकि पाकिस्तान के साथ अपने बेहद करीबी रिश्तों के कारण चीन भरसक कोशिश करेगा कि उसकी मेजबानी में हो रहे शिखर सम्मेलन में पारित प्रस्ताव में आतंकवाद के मुद्दे पर कोई ऐसी बात न हो, जो पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करे. फिर भी भारत को विश्वास है कि चीन यहां आतंकवाद के मुद्दे पर बात होने से रोक नहीं सकेगा. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कल ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक में आतंकवाद का मुद्दा उठाया तो जरूर, लेकिन उन्होंने आतंकवाद के साथ ही उसके कारणों का जिक्र करके वो पाकिस्तान के बचाव का रास्ता खोजते भी नज़र आए. जिनपिंग ने कल कहा, '' मुझे भरोसा है कि अगर हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को उसके समग्र रूप में देखेंगे और उसके लक्षणों के साथ ही साथ बुनियादी कारणों पर भी ध्यान देंगे तो आतंकियों को कहीं भी छिपने की जगह नहीं मिलेगी.'' चीन के बाद म्यांमार रवाना होंगे मोदी इन मुद्दों के अलावा ब्रिक्स सम्मेलन में उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से पैदा तनाव की हालत पर चर्चा होने की भी संभावना है. प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कल यानी पांच सितंबर तक शियामेन में रहेंगे, जिसके बाद वो म्यांमार के लिए रवाना हो जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
Explained: नेपाल में ढही पहाड़ी, काली गंडकी नदी में भूस्खलन से तबाही, क्या भारत पर भी मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
Explained: नेपाल में ढही पहाड़ी, काली गंडकी नदी में भूस्खलन से तबाही, क्या भारत पर भी मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
सोहराबुद्दीन केस: अमित शाह को राहत बरकरार, बरी हुए 22 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
सोहराबुद्दीन केस: अमित शाह को राहत बरकरार, बरी हुए 22 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
वॉयस ऑफ हिंद आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का फैसला, 4 ISIS आतंकियों को कठोर कैद
वॉयस ऑफ हिंद आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का फैसला, 4 ISIS आतंकियों को कठोर कैद

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
Embed widget