एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा, चार ऐतिहासिक इमारत राष्ट्र को सौंपेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पश्चिम बंगाल जा रहे हैं. वहां पीएम मोदी कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

कोलकाता: केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार की तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं. शनिवार सुबह पीएम मोदी कोलकाता पहुंचेंगे. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनका स्वागत करेंगी. सीएए पर चल रहे विरोध के बीच पहली बार पीएम मोदी और ममता बनर्जी एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. इस दौरान कई आधिकारिक कार्यक्रमों में भी पीएम मोदी हिस्सा लेंगे.

यहां पीएम मोदी कोलकाता की चार प्रमुख इमारतों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इन ऐतिहासिक इमारतों का जिर्णोधार किया गया है जबकि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए गए कार्यक्रम को भी प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री 11 जनवरी को कोलकाता में जीर्णोद्धार वाली जिन चार ऐतिहासिक इमारत को राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे उनमें पुराना करेंसी भवन, बेल्‍वेडिअर हाउस, मेटकाफ हाउस और विक्‍टोरिया मेमोरियल हॉल शामिल है. केन्‍द्रीय संस्‍कृति मंत्रालय ने इन चार ऐतिहासिक इमारतों का जीर्णोद्धार किया है. इस प्रक्रिया में इन इमारतों के ऐतिहासिक स्‍वरूप को ज्‍यों का त्‍यों बनाये रखा गया है. मंत्रालय, प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश भर में महानगरों की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों के आस-पास सांस्‍कृतिक आयोजनों के लिए स्‍थान बना रहा है. इसकी शुरुआत कोलकाता, दिल्‍ली, मुंबई, अहमदाबाद और वाराणसी से की गई है.

प्रधानमंत्री यहां कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आयोजित समारोह में भी भाग लेंगे. इस अवसर पर वे ट्रस्‍ट के मौजूदा और सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन कोष में कमी की भरपाई के लिए 501 करोड़ रूपये का चेक देंगे. यहां कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट के 105 और 100 वर्ष आयु के दो वयोवृद्ध कर्मचारी नगीना भगत और नरेश चन्‍द्र चक्रबर्ती को सम्‍मानित करेंगे.

पीएम मोदी इस अवसर पर पोर्ट ट्रस्‍ट से जुड़ा एक विशेष गीत भी जारी करेंगे. प्रधानमंत्री पोर्ट ट्रस्‍ट के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में उसकी पुरानी जेट्टी के स्‍थान पर एक प‍ट्टिका का अनावरण करेंगे. पीएम मोदी नेताजी सुभाष ड्राई डाक पर जहाज निर्माण और मरम्‍मत केन्‍द्र का भी उद्धाटन करेंगे जिसे हाल ही में नया रूप दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget