एक्सप्लोरर

2020 में विदेशी दौरों से ज्यादा घरेलू मोर्चे की कमान संभालेंगे पीएम मोदी, अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपटेंगे

कई विदेशी दौरों के अतिरिक्त भी अंतरराष्ट्रीय राजनीति की जरूरत के मुताबिक पीएम मोदी कुछ देशों का अहम दौरा कर सकते है. मई 2014 में पद संभालने के बाद से लेकर जनवरी 2020 तक प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक कुल 59 विदेशी दौरों में 60 देशों की यात्रा की है.

नई दिल्ली: इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस घरेलू चुनौतियों से निपटने पर ज्याादा होगा. नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर हो रहे राजनीतिक विरोध को शांत करने और अर्थव्यवस्था को पटरी लाने के लिए मोदी इस साल ज्यादा समय देने वाले हैं. उच्च सूत्रों के मुताबिक इस साल पीएम विदेश नीति के मद्देनजर केवल बहुपक्षीय सम्मेलनों में ही शिरकत करेंगे. इसके तहत रूस में होने वाले SCO समिट और ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. वहीं नवंबर में जी-20 सम्मेलन के लिए सऊदी अरब और ईस्ट एशिया समिट के लिए वियतनाम जाएंगे.

इन बहुपक्षीय सम्मेलनों के अलावा पीएम मोदी कुछ देशों की यात्रा करेंगे. जिसमें बांग्लादेश, रूस और चीन प्रमुख हैं. पीएम मोदी 17 मार्च से आयोजित होने वाले बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी समारोह के लिए बांग्लादेश का दौरा करेंगे. वहीं रूस में 9 मई को मनाए जाने वाले विक्ट्री डे परेड में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस परेड में भाग लेने आने वाले हैं.

बांग्लादेश और रूस के विशेष समारोह के अलावा नरेंद्र मोदी भारत और चीन के बीच होने वाले अनौपचारिक सम्मेलन के इस बार चीन जाएंगे. इससे पहले वह अक्टूबर 2019 में चीन के राष्ट्रपति अनौपचारिक सम्मेलन के लिए तमिलनाडु के मामल्लपुरम आये थे. भारत और जापान के बीच प्रत्येक वर्ष एक समिट होता है. बारी- बारी से दोनों देशों के प्रधानमंत्री इसमें भाग लेने के लिए एक दूसरे के देश मे जाते हैं.

साल 2019 में भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन गुवाहाटी में होना था लेकिन एनआरसी और नागरिकता कानून के विरोध में पूर्वोत्तर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों की वजह से जापान के पीएम का दौरा टल गया था. इसलिए वर्ष 2020 में पीएम मोदी के जापान जाने से पहले जापान के पीएम शिंजो आबे के भारत दौरे का कार्यक्रम बन सकता है.

जर्मनी के साथ भी भारत का एक सालाना सम्मेलन होता है जिसे Inter-Governmental Consultations (IGC) कहा जाता है. जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल 31 अक्टूबर - 1 नवंबर 2019 को भारत आईं थी, इस बार भारतीय प्रधानमंत्री के जर्मनी जाने की बारी है.

ये भी पढ़ें-

गोरखपुर में RSS की 5 दिवसीय बैठक- संघ प्रमुख मोहन भागवत देंगे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

अब मॉर्निंग वॉक करिए और फुट एनर्जी से चार्ज हो जाएगा आपका मोबाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget