एक्सप्लोरर

महाराजा सुहेलदेव स्‍मारक का शिलान्‍यास करेंगे पीएम मोदी, ओपी राजभर ने दिया ये बड़ा बयान

बीजेपी प्रदेश मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक स्‍वतंत्र देव सिंह मंगलवार को चित्‍तौरा में आयोजित महाराजा सुहेलदेव स्मारक भूमिपूजन कार्यक्रम और विकास की कई योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद रहेंगें.

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रावस्ती के महान योद्धा राजा सुहेलदेव की 4.20 मीटर ऊंची प्रतिमा के निर्माण समेत स्‍मारक का वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बसंत पंचमी के दिन शिलान्यास करेंगे. उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह बहराइच स्थित कार्यक्रम स्‍थल चित्तौरा में इस दौरान मौजूद रहेंगे. सरकारी प्रवक्‍ता के अनुसार, प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिये मंगलवार को बहराइच की चित्‍तौरा झील के विकास कार्यों का शिलान्‍यास करेंगे. यह कार्यक्रम महाराजा सुह‍ेलदेव की जयंती के उपलक्ष्‍य में उत्‍तर प्रदेश के बहराइच में आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव की एक घोड़े पर सवार प्रतिमा की स्‍थापना, कैफेटेरिया, अतिथि गृह और बच्‍चों के पार्क जैसी कई पर्यटक सुविधाओं को शामिल किया गया है. राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को डिजिटल माध्यम से बहराइच जिले में महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चित्तौरा झील की विकास योजना का शिलान्यास करेंगे. प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच का लोकार्पण भी करेंगे. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच से सम्मिलित होंगे. सूचना एवं संस्कृति विभाग की ओर से विस्तृत कार्य योजना बनाकर महाराज सुहेलदेव के शौर्य, बलिदान एवं अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित पुस्तकों एवं अभिलेखों का डिजिटल संस्करण तैयार किया जायेगा. महाराजा सुहेलदेव के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 11वीं शताब्‍दी में महमूद गज़नवी के सेनापति सैयद सालार गाजी को मार गिराया था. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने इसे वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आयोजित कार्यक्रम करार देते हुए रविवार को कहा कि पंचायत चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए बीजेपी महाराजा सुहेलदेव का नाम भुनाने की कोशिश में है. सुभासपा के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, ''आने वाले महीनों में प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाले हैं और उसके बाद विधानसभा चुनाव होंगे. प्रदेश के 18 जिलों के जाट किसानों ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है, इसलिए इस पार्टी ने अब राज्य के पूर्वी हिस्सों पर अपनी नजरें जमा दी हैं, जहां राजभर मतदाताओं का दबदबा है. बीजेपी सुहेलदेव के नाम पर वोट की खेती करना चाहती है.'' ट्विटर ने दिशा रवि पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज का ट्वीट किया डिलीट, फिर रिस्टोर कर दी सफाई दिल्ली पुलिस का दावा- दिशा रवि ने टेलीग्राम एप के जरिए ग्रेटा को भेजी थी टूलकिट, डिजिटल स्ट्राइक की थी साजिश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget