एक्सप्लोरर

'अंधेरा छंटने की शुरुआत हो गई है, धीरे-धीरे कमल खिलता दिख रहा है'- तेलंगाना में बोले PM मोदी

केसीआर सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे अफसोस है कि जो लोग तेलंगाना के नाम पर आगे बढ़े, उन्होंने ही तेलंगाना को पीछे धकेल दिया.

PM Modi In Telangana: दक्षिण भारत के दो दिवसीय 'मिशन' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (12 नवंबर) को तेलंगाना पहुंचे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब अंधेरा छंटने की शुरुआत हो गई है और धीरे-धीरे कमल खिलता दिख रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं कार्यकर्ता के रूप में आपसे मिलना अपना सौभाग्य मानता हूं और मैं यहां के कार्यकर्ताओं से बहुत ही प्रभावित हूं. पीएम ने आगे कहा, "निराशा में डूबी हुई सरकार आप पर जुल्म कर रही है, फिर भी आप लोग डटे हुए हैं."

'तेलंगाना के टैलेंट के  साथ नाइंसाफी हो रही है'

केसीआर सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे अफसोस है कि जो लोग तेलंगाना के नाम पर आगे बढ़े, उन्होंने ही तेलंगाना को पीछे धकेल दिया. तेलंगाना के टैलेंट के साथ यहां के लोग लगातार नाइंसाफी कर रहे हैं, लेकिन जब अंधेरा बहुत बढ़ जाता है, उसी परिस्थिति में कमल का खिलना शुरू हो जाता है." पीएम मोदी ने कहा कि यहां के बीजेपी के कार्यकर्ताओं की वजह से अंधेरा हटने की शुरुआत हो चुकी है.

'तेलंगाना में हर तरफ कमल खिलेगा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीआरएस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, "बीते जितने भी समय में उपचुनाव हुए हैं, संदेश साफ है कि तेलंगाना में हर तरफ कमल खिलेगा. बीजेपी का तेलंगाना के साथ बहुत पुराना और गहरा नाता रहा है. जब भी हमारे बुरे दिन थे, तब तेलंगाना के लोगों ने हमारा साथ नहीं छोड़ा, आज तेलंगाना की जनता बीजेपी को यहां की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का मन बना चुकी है."

'यहां सबकुछ अंधविश्वास से चलता है'

प्रधानमंत्री ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, "तेलंगाना में अंधविश्वास के नाम पर क्या-क्या हो रहा है, ये देश के लोगों को जानना होगा. किसको कहां जाना है, किसको मंत्रिमंडल में रखना है, किसको बाहर निकालना है, ये सब अंधविश्वास तय करता है, हमें मिलकर यहां के अंधविश्वास को दूर करना होगा. यहां के लोग एक परिवार की बजाय बीजेपी की सरकार चाहते हैं. यहां के लोग फैमिली फर्स्ट की बजाय पीपल फर्स्ट को देखना चाहते हैं."

'गरीब को लूटने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा'

पीएम मोदी ने कहा, "मैं आज तेलंगाना की जनता को आश्वस्त करता हूं कि गरीब को लूटने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा. कुछ लोग कार्रवाई से बचने के लिए एकजुट होने का प्रयास कर रहे है, लेकिन तेलंगाना की जनता ये देख और समझ रही है. भ्रष्टाचार और परिवारवाद विकास का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, इसलिए बीजेपी इन दोनों को लगातार जड़ से खत्म करने में अग्रणी है."

'मैं रोज 2-3 किलो गाली खाता हूं'

प्रधानमंत्री ने कहा कि सवाल करते हुए कहा कि सरकार और जनता के बीच बिचौलियों की क्या जरूरत है. तेलंगाना में बीजेपी सुशासन देने को तैयार है. उन्होंने कहा, "इन लोगों के पास मोदी को गालियां देने के अलावा कुछ नहीं बचा है, मैं पिछले 22 साल से भांति-भांति की गालियां खा चुका हूं...मैं इसलिए नहीं थकता क्योंकि मैं दिन में दो-तीन किलो गाली खाता हूं, लेकिन परमात्मा के आशीर्वाद से ये सारी गालियां मेरे अंदर सकारात्मक ऊर्जा बन जाती हैं."

ये भी पढ़ें- 'भारत में बढ़ रहा है निवेश, योजनाओं का लगातार हो रहा विस्तार'...विशाखापट्टनम में बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget